तस्वीर में मौड़ सिंह चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काकंरवा के प्रांगण में शिक्षक और विद्यार्थी हाथों में तिरंगा झंडा और 'पीएम श्री योजना' का बैनर थामे नजर आ रहे हैं।

काकंरवा में राज्य सरकार एवं शिक्षा विभागीय दिशा-निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सोमवार, 10 अगस्त को भव्य तिरंगा प्रभात रैली का आयोजन किया गया। यूसीईईओ अधीनस्थ मौड़ सिंह चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काकंरवा एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय काकंरवा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ मौड़ सिंह चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से कार्यवाहक प्रिंसिपल विजय कुमार गुप्ता एवं व्याख्याता सुनील शर्मा के सानिध्य में हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में पीटीआई अध्यापक मोहनलाल छीपा, कुलदीप अध्यापक, महेंद्र सिंह राठौड़ सहित दोनों विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाएं शामिल रहे।



तिरंगा प्रभात रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली ने कीर मोहल्ला, गणेश चौक, सदर बाजार, रावला चौक, यादव मोहल्ला, गणेश घाटी और सरदारपुर होते हुए पुनः मौड़ सिंह चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर विराम लिया। यहां विद्यार्थियों को अल्पाहार के रूप में फल वितरित किए गए।

रैली के दौरान सभी विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर जोश-खरोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

इसके साथ ही सभी अधीनस्थ विद्यालयों की ओर से भी तिरंगा प्रभात रैली का आयोजन किया गया। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित इन रैलियों ने विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

Tags: