नंद घर में बाल दिवस पर खेलकूद और प्रतियोगिताओं का आयोजन
गरदाना के बिलड़ी नंद घर में बाल दिवस पर नींबू-चम्मच और कुर्सी दौड़ का हुआ आयोजन, बच्चों और माताओं ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
गरदाना के बिलड़ी नंद घर में बाल दिवस पर बच्चों और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा।
बड़ी सादड़ी। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नंद घर परियोजना के अंतर्गत जतन संस्थान के सहयोग से ग्राम पंचायत गरदाना के बिलड़ी स्थित नंद घर में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों, किशोरियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को खास बनाया।
इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए नींबू-चम्मच दौड़ और कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें नंद घर क्षेत्र से जुड़े बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। वहीं माताओं और अभिभावकों के लिए पासिंग द बॉल खेल आयोजित किया गया। खेलों के माध्यम से प्रतिभागियों को खेल-खेल में सीखने तथा दैनिक जीवन में खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
बाल दिवस के अवसर पर जतन संस्थान के ब्लॉक भदेसर के क्लस्टर सुपरवाइजर सोहनलाल सेन, पूजा शर्मा, टीना खटीक और निर्मला गर्ग ने अपने-अपने क्षेत्र के नंद घरों में बाल दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया।
गरदाना सेक्टर के बिलड़ी आंगनबाड़ी नंद घर में आयोजित कार्यक्रम में नंद घर कार्यकर्ता ललिता कूंवर, नंद घर सहायिका मांगी कीर, आशा सहयोगिनी पार्वती मेघवाल सहित किशोरियां, अभिभावक और माताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का क्लस्टर सुपरवाइजर सोहनलाल सेन ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आयोजन के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता के साथ बाल दिवस मनाया गया। प्रतियोगिताओं और सामूहिक खेल गतिविधियों ने बच्चों को मनोरंजन के साथ खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान किया।