सिंधी समाज ने हर्षोल्लास के साथ किया चालिया पर्व का समापन, निकली भव्य शोभायात्रा
चित्तौड़गढ़ में सिंधी समाज ने 40 दिवसीय चालिया पर्व का भव्य समापन किया। 56 भोग, महाआरती, शोभायात्रा और लंगर प्रसादी आयोजित हुई।
तस्वीर में प्रताप नगर सिंधी कॉलोनी की सड़क पर चालिया पर्व के समापन अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल समाजजन और श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
पूज्य सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चालिया पर्व का 40 दिवसीय आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अध्यक्ष योगेश भोजवानी ने बताया कि सिंधी समाज का सबसे बड़ा पर्व चालिया पर्व 40 दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मान्यता के अनुसार इन दिनों भगवान झूलेलाल वरुण देव के अवतार के रूप में अवतरित हुए थे तथा उन्होंने अपने भक्तों के कष्ट दूर किए थे।
रवि मलानी ने बताया कि चालिया साहिब के समापन अवसर पर अपराह्न भगवान झूलेलाल को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद बहराणा साहिब की ज्योत प्रज्ज्वलित कर भगवान झूलेलाल को अखा अर्पित करने की रस्म अदा की गई। महाआरती के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के साथ महिलाएं समान रंग के वस्त्रों में सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। उनके पीछे बड़ी संख्या में समाज के युवा सिंधी भजनों की धुनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे भगवान झूलेलाल का स्वरूप धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा प्रताप नगर सिंधी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए झूलेलाल मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा के बाद सिंधु कम्यूनिटी हॉल में लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कमलेश खटवानी, दोलत दासानी, चंद्र कुमार मलानी, अनिल हरियानी, चंद्रभान कृपलानी, हीरा मंगलानी, कमलेश शर्मा, ललित वंगानी, जेपी वंगानी, कमल चंचलानी, जॉनी शर्मा, कपिल मलानी, राजेश तुलसानी, प्रदीप मामनानी, भावेश नानवानी, जीतु वासवानी, सतीश विधानी, सुरेश चंचलानी, मनोज भोजवानी, मनोज देवानी, श्याम गंगवानी, राजेेश मोटवानी, मनोज मेठानी, अजय आहूजा, प्रेम खटवानी, चंद्रशेखर परियानी, सुनील मलानी, जीतू बलवानी, महेश बाबानी, बल्लु असरानी, सागर नैनानी, लीला वंगानी, आशा आहुजा, शारदा विधानी, प्राची तुलसानी, वर्षा वंगानी, कीरण वंगानी, रिशीका नैनानी, सीमरन मलानी, शोभा अगनानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।