तस्वीर में दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्था की कावड़ यात्रा के दौरान शंकर गट्टा हनुमान मंदिर परिसर में महिलाएं और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में हाथ उठाकर खड़े नजर आ रहे हैं।

दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्था की ओर से शुक्रवार को शहर के शंकर गट्टा हनुमान मंदिर से कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ियों के साथ महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित समाजजन ने यात्रा में भाग लिया। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली कावड़ यात्रा का जगह-जगह विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

कावड़ यात्रा के दौरान समाजजनों ने श्रद्धा और आस्था के साथ सहभागिता की। यात्रा के पश्चात कावड़ में लाए गए पवित्र गंगाजल मिले जल से गुरु महाराज का अभिषेक किया गया। इसके बाद समाज की ओर से गुरु महाराज को प्रसाद के रूप में पूड़ी, मावे की मिठाई, नुकती आदि का भोग लगाया गया।

भोग के बाद महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें समाजजन और भक्तों ने आनंद लिया। इस अवसर पर समाज की ओर से सर्वत्र शांति और भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

कावड़ यात्रा में यशवंतपुरी, सुनील, चंद्रप्रकाश, गोपाल गिरी, गोपाल, जगन्नाथ, हेमंत, राकेश, गणेश, माधवानंद, कुंदनपुरी, बालकिशन, मनीष, यशवंतपुरी, चंद्रशेखर, अंकित, बालकिशन सहित समाजजन उपस्थित थे।

Tags: