तस्वीर में गोलवलकरनगर स्थित विद्यालय के कक्ष में बच्चे खिलौनों के साथ फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे 'खिलौना बैंक' और 'Inner Wheel Club of Chittorgarh' का बैनर लगा हुआ है।

गोलवलकरनगर स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को हैप्पी स्कूल बनाने के उद्देश्य से राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के 62 क्लबों के डिस्ट्रिक्ट 305 की चेयरपर्सन वर्षा शाह, अलका भार्गव, रितु पोखरना, डॉ. रेनू सोमानी, रितु भोजवानी, कुंतल तोषनीवाल, डॉ. सुशील लड्ढा, उमा न्याती और शकुंतला जैन सहित अन्य ने विद्यालय में कई प्रोजेक्ट किए।

प्रधानाचार्य ललिता कंवर राठौड़ एवं यशवंत नेगी ने बताया कि इस अवसर पर बालिकाओं ने सामूहिक प्रार्थना, सरस्वती वंदना और राष्ट्रभक्ति गीत की स्वर प्रस्तुति दी।

विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. सुशीला लड्ढा ने बताया कि बुक बैंक के लिए 21 छात्रोपयोगी पुस्तकें, शिशु वाटिका के लिए आकर्षक रंगीन 5 राउंड टेबल्स, शिशुओं के लिए टॉय बैंक में ढेर सारे खिलौने और बच्चों के लिए दो माइक स्टैंड आदि भेंट किए गए।

क्लब प्रेसीडेंट पोखरना और सचिव डॉ. सोमानी ने बताया कि पर्यावरण प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथियों द्वारा ट्री गार्ड सहित 15 बड़े अशोक के वृक्ष रोपे गए। विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री, बच्चों के उपयोग की सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स से स्कूल को हैप्पी स्कूल बनाने की पहल को गति मिली।

Tags: