तस्वीर में सांवलिया खेड़ा गांव की सड़क पर कावड़ यात्रा के दौरान एकत्रित ग्रामीण और कावड़ यात्री दिखाई दे रहे हैं।

काकंरवा, 18 अगस्त। कानाखेड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम सांवलिया खेड़ा में मातृकुंडिया से भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रियों ने मातृकुंडिया से जल लाकर सांवलिया खेड़ा स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे और जगह-जगह कावड़ यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

बजरंग मित्र मंडल की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में युवा पिंटू जाट, किशन जाट, सामरथ पुरी, रतनपुरी, दीपू, गोपाल और पूरन पूरी सहित महिला एवं पुरुष पैदल कावड़ यात्री शामिल हुए।

महादेव मंदिर पर कावड़ यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, नमकीन, बिस्कुट, फल-फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई। ग्रामवासियों ने तिलक और ओपरणा पहनाकर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

यह जानकारी पूर्व वार्ड पंच एवं अंबेडकर विचार मंच उप शाखा भोपाल सागर के उपाध्यक्ष बद्री लाल सालवी ने दी।

Tags: