तस्वीर में हेमंत कुमार दमामी नजर आ रहे हैं।

बड़ी सादड़ी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हेमंत कुमार दमामी को बड़ी सादड़ी नगर पालिका का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश महासचिव (संगठन) केशव तिवारी की ओर से 14 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार यह नियुक्ति दो वर्ष अथवा अग्रिम आदेश, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी।

नियुक्ति-पत्र में बताया गया कि संगठन की नियुक्ति समिति एवं प्रभारी की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आरजीपीआरएस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव एवं राष्ट्रीय प्रभारी रीना वाल्मीकि के अनुमोदन के बाद हेमंत कुमार दमामी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन ने विश्वास जताया कि दमामी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं संगठन की आचार संहिता का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा रचनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।

यह जानकारी नगर महामंत्री अरविन्द बक्षी ने दी। दमामी की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tags: