बोहेड़ा में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले बड़वल के छात्र शिक्षक के साथ।   

बड़ी सादड़ी। बोहेड़ा में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में ज्ञान मंदिर माध्यमिक विद्यालय, बड़वल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने 4×100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता, वहीं 11 वर्ष के छात्र-छात्रा प्राथमिक वर्ग में कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रिले दौड़ में विद्यालय की होनहार छात्राओं अंजली, रितिका, कोमल कुंवर और भावना मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही 11 वर्ष के छात्र-छात्रा प्राथमिक वर्ग में कबड्डी और खो-खो में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय की खेल उपलब्धियों में इजाफा किया।

विद्यार्थियों ने यह सफलता विद्यालय के शिक्षक दीपेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में प्राप्त की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक पुरण गिरी गोस्वामी, प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र सुथार, शिक्षक शंकर जी जोशी, गिरिराज गिरी गोस्वामी, जितेंद्र सिंह चौहान, सुरेश गिरी, लोकेश सुथार सहित समस्त स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ज्ञान मंदिर माध्यमिक विद्यालय, बड़वल के प्रदर्शन को रेखांकित करती है।

Tags: