धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाई खुशी, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद बड़ीसादड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इसे लोकतंत्र और सच्चाई की जीत बताया गया। जानिए पूरी खबर।

Update: 2026-07-25 12:31 GMT

तस्वीर में बड़ीसादड़ी की सड़क पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आतिशबाजी और जश्न मनाते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता खड़े नजर आ रहे हैं।

बड़ीसादड़ी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और इसे लोकतंत्र एवं सच्चाई की जीत बताया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्री मुस्तफा अली बोहरा, अल्पसंख्यक विभाग, जिला उपाध्यक्ष अभय मेहता, जिला महासचिव जगदीश सुथार एवं नगर अध्यक्ष रणजीत सिंह झाला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुस्तफा अली बोहरा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र और सच्चाई की जीत है। नगर अध्यक्ष रणजीत सिंह झाला ने कहा कि राहुल गांधी जी ने छात्रों और युवाओं के अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूती से उठाकर लोकतंत्र की आवाज को बुलंद किया है। उनके निरंतर संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर दृढ़ता से खड़े रहने का ही परिणाम है कि आज लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिली है। नगर महामंत्री अरविंद बक्षी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

Tags:    

Similar News