चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने जारी की सूचियां
चित्तौड़गढ़ में पंचायतीराज चुनाव 2026 के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ उमड़ी। भाजपा ने जिला परिषद के 35 वार्डों सहित पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ और भदेसर के उम्मीदवार घोषित किए, जबकि कांग्रेस ने भी वार्डवार सूची जारी की।
चित्तौड़गढ़ निर्वाचन कार्यालय में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी व समर्थक।
चित्तौड़गढ़ में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन निर्वाचन कार्यालयों में प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किए। इस दौरान राजनीतिक दलों की सक्रियता और शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा ने जिला परिषद के सभी 35 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की, जबकि कांग्रेस ने भी सभी 35 वार्डों के उम्मीदवार घोषित किए। दोनों दलों की सूचियों में महिला प्रत्याशियों को भी जगह दी गई है। भाजपा ने पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ और भदेसर के विभिन्न वार्डों के लिए भी अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है।
नामांकन के अंतिम दिन सुबह से ही जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट और संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। पार्टी के झंडों और नारेबाजी के बीच उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से पहले भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ बागी दावेदारों ने भी अपने नामांकन प्रस्तुत किए।
प्रत्याशियों की भीड़ और समर्थकों की मौजूदगी को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क रहा। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों के आसपास पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो और नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके। निर्वाचन अधिकारियों ने निर्धारित समय के भीतर पहुंचने वाले दावेदारों के आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच की। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी दो दिन में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा और उम्मीदवारों की ओर से नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद चुनाव मैदान में शेष रहने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।
भाजपा ने जिला परिषद के सभी 35 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी
जिला परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। नामांकन के अंतिम दिन पार्टी ने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू चौधरी को अधिकृत चुनाव चिन्ह सौंपते हुए जिले के सभी 35 जिला परिषद वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा की। सूची में कई प्रमुख राजनीतिक परिवारों और संगठन से जुड़े नेताओं के परिजनों को टिकट दिया गया है।
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की पत्नी और पूर्व प्रधान सुशीला कंवर को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी की बेटी सीमा गाडरी को भी टिकट मिला है। पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन कमलेश पुरोहित की पत्नी रति पुरोहित को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, कपासन के पूर्व प्रधान मोहब्बत सिंह राठौड़ के परिवार से भावना राणावत को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
भाजपा की ओर से अधिकृत चुनाव चिन्ह सौंपे जाने के दौरान जिला प्रभारी गोपाल कुमावत, सह प्रभारी नरेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, प्रवीण सिंह राठौड़, श्रवण सिंह राव, अशोक चंडालिया और मोहब्बत सिंह राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पार्टी के उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में चुनाव प्रचार की तैयारी में जुटेंगे।
जिला परिषद के 35 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार
जिला परिषद के सभी 35 वार्डों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची में 20 महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि कांग्रेस ने 18 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है।
भाजपा की सूची के अनुसार वार्ड संख्या 1 से पूजा, वार्ड 2 से लेहरू लाल, वार्ड 3 से अरुणा कंवर, वार्ड 4 से सीमा गाडरी, वार्ड 5 से रति पुरोहित, वार्ड 6 से बद्रीलाल जाट, वार्ड 7 से नर्बदा देवी, वार्ड 8 से डालचंद जाट, वार्ड 9 से श्याम लाल गाडरी, वार्ड 10 से भावना राणावत, वार्ड 11 से जुगल किशोर धाकड़, वार्ड 12 से मनीषा जाट, वार्ड 13 से डॉ. रमेश बोरीवाल, वार्ड 14 से तुलसी बाई, वार्ड 15 से चन्द्री बाई रेगर, वार्ड 16 से सुशीला कंवर, वार्ड 17 से संतोष जाट, वार्ड 18 से मदन लाल रेगर, वार्ड 19 से राम लाल भील, वार्ड 20 से शिव नारायण धाकड़, वार्ड 21 से सुगना बाई रेबारी, वार्ड 22 से चंद्रशेखर शर्मा, वार्ड 23 से गणपत सिंह चुंडावत, वार्ड 24 से पोखर जाट, वार्ड 25 से राधा गुर्जर, वार्ड 26 से मंगनी राम मीणा, वार्ड 27 से शंकर सिंह मीणा, वार्ड 28 से लाली भील, वार्ड 29 से रामकन्या भील, वार्ड 30 से हीरी बाई धाकड़, वार्ड 31 से मधुबाला चतुर्वेदी, वार्ड 32 से ममता खमेसरा, वार्ड 33 से शालिनी देवी जाट, वार्ड 34 से छोटू कंवर और वार्ड 35 से अशोक कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।
कांग्रेस की सूची के अनुसार वार्ड संख्या 1 से मनिषा बेरवा, वार्ड 2 से घनश्याम, वार्ड 3 से आजाद कुमार पालीवाल, वार्ड 4 से मदन, वार्ड 5 से रानी सोनी, वार्ड 6 से अंबालाल शर्मा, वार्ड 7 से गीतादेवी, वार्ड 8 से प्रकाशचंद्र जाट, वार्ड 9 से शंकरलाल गाडरी, वार्ड 10 से रतनी देवी, वार्ड 11 से चंदा धाकड़, वार्ड 12 से मंदोदरी धाकड़, वार्ड 13 से देवीलाल बैरवा, वार्ड 14 से ममता, वार्ड 15 से रीना खटीक, वार्ड 16 से कैलाश कुंवर, वार्ड 17 से पिंटू जाट, वार्ड 18 से बाबूलाल, वार्ड 19 से नंदा भील, वार्ड 20 से रामेश्वर धाकड़, वार्ड 21 से मंजू, वार्ड 22 से कमलेश खंडेलवाल, वार्ड 23 से ललित कुमार, वार्ड 24 से लक्ष्मीलाल, वार्ड 25 से राजी, वार्ड 26 से हीरालाल, वार्ड 27 से प्रकाशचंद्र मीणा, वार्ड 28 से प्रेमबाई, वार्ड 29 से कन्या, वार्ड 30 से कमलाबाई धाकड़, वार्ड 31 से देवीलाल धाकड़, वार्ड 32 से रामकन्या धाकड़, वार्ड 33 से रतनी कुमारी, वार्ड 34 से लक्ष्मी कंवर और वार्ड 35 से शंकरलाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के 29 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी घोषित
पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के विभिन्न वार्डों के लिए भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। यह सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद सीपी जोशी, जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, चुनाव संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़, प्रभारी सत्यनारायण मेनारिया, बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडीबावडी, घोसुण्डा मंडल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर और सावा मंडल अध्यक्ष अनिल सुखवाल के निर्देशानुसार जारी की गई।
पार्टी ने वार्ड संख्या 1 से ओमप्रकाश जटिया, वार्ड 2 से ऐश्वर्या शर्मा, वार्ड 3 से प्रेम देवी, वार्ड 4 से रचना खोईवाल, वार्ड 5 से श्याम लाल, वार्ड 6 से कमलेश सुथार, वार्ड 7 से दुर्गाशंकर चौबीसा, वार्ड 8 से देवेन्द्र सिंह राठौड़, वार्ड 9 से गिरीश मौड, वार्ड 10 से गोपी लाल जटिया, वार्ड 11 से रेखा मीणा, वार्ड 12 से भवानी शंकर, वार्ड 13 से बसंती देवी, वार्ड 14 से बेणी गुर्जर, वार्ड 15 से भरत मेनारिया, वार्ड 16 से छाली बाई डांगी, वार्ड 17 से भंवर सिंह, वार्ड 18 से रतन लाल कुमावत, वार्ड 19 से रेखा देवी रैगर, वार्ड 20 से रूकमा बाई, वार्ड 21 से गिरधारी लाल रैगर, वार्ड 22 से भंवर लाल भील, वार्ड 23 से विष्णु कंवर, वार्ड 24 से अंजली जाट, वार्ड 25 से कालू लाल धाकड़, वार्ड 26 से नीतू सिंह, वार्ड 27 से गुड्डी देवी, वार्ड 28 से नारायण मीणा और वार्ड 29 से संजू बाई तेली को प्रत्याशी घोषित किया है।
पंचायत समिति भदेसर के 19 वार्डों की सूची जारी
भाजपा ने पंचायत समिति भदेसर के विभिन्न वार्डों के लिए भी अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद सीपी जोशी, जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चुनाव संयोजक सुरेश जैन, प्रभारी देवी लाल जाट, भदेसर मंडल अध्यक्ष हिरा लाल रायका, आसावरा मंडल अध्यक्ष नेमीचंद और राकेश लढ्ढा के निर्देशानुसार जारी की गई।
सूची के अनुसार वार्ड संख्या 1 से देवीलाल, वार्ड 2 से नारायण लाल, वार्ड 3 से रचना लड्ढा, वार्ड 4 से सोसर बाई, वार्ड 5 से राधेश्याम आचार्य, वार्ड 6 से रामलाल मेनारिया, वार्ड 7 से सागर देवी, वार्ड 8 से मांगी बाई, वार्ड 9 से शक्ति सिंह भाटी, वार्ड 10 से बाबूलाल बंजारा, वार्ड 11 से बगदी बाई गाडरी, वार्ड 12 से केसर बाई गाडरी, वार्ड 13 से प्रियंका पुरोहित, वार्ड 14 से जसोदा रेबारी, वार्ड 15 से सीमा शर्मा, वार्ड 16 से कृष्णपाल सिंह, वार्ड 17 से तुलसी राम भील, वार्ड 18 से रतन लाल गाडरी और वार्ड 19 से हरीश सामरिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
नामांकन के दौरान सभापति अनिल ईनाणी, तेजपाल रेगर, नरेन्द्र पोखरना, पवन आचार्य, रवि वीरानी, रतन वैष्णव, प्रकाश भट्ट और महावीर जैन भी उपस्थित थे।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और प्रमुख राजनीतिक दलों की प्रत्याशी सूचियां जारी होने के बाद चित्तौड़गढ़ जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में बने रहने वाले उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर सामने आएगी।