चित्तौड़गढ़: पंचायत चुनाव को लेकर भदेसर में विधायक आक्या की जनसभाएं
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भदेसर क्षेत्र का दौरा कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं और विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए मतदान की अपील की।
चित्तौड़गढ़ के भदेसर में पंचायत चुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा।
चित्तौड़गढ़। पंचायत चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शनिवार को पंचायत समिति भदेसर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर जिला परिषद एवं पंचायत समिति भदेसर के अलग-अलग वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। जनसभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी लक्ष्य के अनुरूप राजस्थान के प्रत्येक क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पर्याप्त विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं।
विधायक आक्या ने ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने जिला परिषद वार्ड संख्या 21 की प्रत्याशी सुगनाबाई रेबारी के समर्थन में जनसभा की। इसके अलावा पंचायत समिति वार्ड संख्या 18 सुखवाड़ा एवं पंचदेवला से प्रत्याशी रतनलाल गाडरी, वार्ड संख्या 19 कन्नौज एवं आंतरी से प्रत्याशी हरीश सामरिया, वार्ड संख्या 17 नाहरगढ़ एवं आंतरी से प्रत्याशी तुलसीराम भील, वार्ड संख्या 16 धीरजी का खेड़ा एवं भालुण्डी से प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह तथा वार्ड संख्या 15 भदेसर एवं गांगागुढ़ा से प्रत्याशी सीमा शर्मा के समर्थन में भी जनसभाएं आयोजित कीं।
इस दौरान श्रवण सिंह राव, हीरालाल रायका, तेजपाल रेगर, सुरेश जैन, अर्जुन सिंह चुण्डावत, पवन आचार्य, प्रदीप सिंह, रोहिताश्व जाट, अर्जुन लाल रेबारी और गोटू लाल सुथार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक के इस दौरे के दौरान विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में ग्रामीणों से मतदान की अपील की गई।