चित्तौड़गढ़ कॉलेज में विकसित भारत युवा संवाद के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते सांसद CP जोशी।

चित्तौड़गढ़। युवाओं की लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद सी.पी. जोशी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में सांसद सी.पी. जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. भारती मेहता ने अध्यक्षता की। हेमंत मथुरिया, यूथ आइकन रुद्र व्यास एवं स्पोर्ट्स आइकन मधुसूदन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान लेखाकार मुरारी लाल, केंद्र की ओर से भरत बारेठ, युवा स्वयंसेवक ऋषभ चतुर्वेदी तथा भाजुयमों नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सांसद सी.पी. जोशी और विद्यार्थियों के बीच खुला संवाद आयोजित किया गया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने मतदान, लोकतंत्र, युवा भागीदारी तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए।

विद्यार्थियों के सवालों पर सांसद जोशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं की जागरूक एवं सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने संवाद के माध्यम से मतदान के महत्व, मताधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति युवाओं की समझ को प्रमुखता दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रो. महिपाल दान ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. सुमन डाड, प्रो. संदीप शर्मा, प्रो. निर्मल देसाई, प्रो. कंचन वर्मा, प्रो. ऋतु वर्मा, प्रो. हुकुमचंद कोली, प्रो. किशन दान, प्रो. सुषमा, प्रो. भारती वीरवाल, प्रो. संजू, प्रो. नमिता वाजपेयी, प्रो. भारती भावनानी, प्रो. मीनाक्षी एवं प्रो. विद्या सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विकसित भारत युवा संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Tags: