चित्तौड़गढ़: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के जन्मदिन पर गौसेवा व फल वितरण
चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं ने गौशालाओं में चारा खिलाया और मरीजों को फल वितरित किए।
तस्वीर में दिख रही गौशाला में भाजपा कार्यकर्ता गायों को हरा चारा खिलाते नजर आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। विधायक आक्या के जन्मदिवस पर समूचे विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हवन, यज्ञ और प्रसादी के आयोजन हुए। ग्राम बस्सी में मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निलिया महादेव बल्दरखां स्थित गौशाला में गायों को लाप्सी और चारा खिलाया।
ग्राम सावा में मंडल अध्यक्ष अनिल सुखवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए और गौशाला में गायों को चारा खिलाया। भदेसर में मंडल अध्यक्ष हीरालाल रायका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, गायों को चारा खिलाकर और विद्यालयों में स्टेशनरी वितरित कर विधायक आक्या का जन्मदिवस मनाया।
घोसुंडा मंडल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माताजी की पांडोली स्थित गौशाला में गायों को गुड़ और चारा खिलाया। विधायक आक्या के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम लालजी का खेड़ा में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नंदकिशोर कोठारी, रामस्वरूप पुरोहित, रामगोपाल ओझा, सत्यनारायण कुमावत, सुरेश जैन, पवन आचार्य, दिनेश शर्मा, रामेश्वर धाकड़, सोहन खटीक, अनिल आगाल, रवि कल, रामनिवास जाट, मनीष मंडोवरा, हरलाल तेली, अशोक सुथार, हेमराज मेघवाल, प्रकाश भट्ट, रघुवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह, भोपाल सिंह, दिनेश गर्ग, किशन गुर्जर, करण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य आयोजित कर विधायक आक्या का जन्मदिन मनाया। गांधीनगर स्थित गौशाला में नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गायों को रजका खिलाया तथा गौसेवा का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक आक्या के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में नगर महामंत्री आशीष सिकलीगर, चंद्रशेखर सोनी, नगर मंत्री शिव प्रजापत, अशोक पालीवाल, दिलीप सेन, जगपाल सिंह, चंचल महात्मा, उमेश त्रिपाठी, पीयूष काबरा, भूपेंद्र सिंह भाटी, सनी जीनगर, राहुल डीरा, मनोज साहू, दीनदयाल भारद्वाज, शुभम सुखवाल, पुर्नेश जैन, अभिषेक चावला, हितेश पटवा, गोपाल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक आक्या के जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों के साथ गौसेवा, फल वितरण और स्टेशनरी वितरण जैसे सेवा कार्य आयोजित किए गए।