चित्तौड़गढ़: जन्माष्टमी पर सीक्रेट सिंगर ग्रुप की भजन संध्या आयोजित
सत्यनारायण मंदिर के बाहर आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसके बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ।
तस्वीर में चित्तौड़गढ़ में सीक्रेट सिंगर ग्रुप के बैनर तले खड़े गायक कलाकार दिख रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शहर के सीक्रेट सिंगर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रताप नगर स्थित सत्यनारायण मंदिर के बाहर भजन संध्या का आयोजन किया गया। बालेश गौड ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रुप के कलाकारों के साथ सभी कृष्ण भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया और श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
संजय कोदली ने बताया कि भजन संध्या में ग्रुप के कलाकारों की सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को कृष्ण भक्ति के रंग में रंग दिया। भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। महेंद्र शर्मा के अनुसार कार्यक्रम में भगवती लाल सालवी ने ‘बड़ी देर भाई नंदलाला’, सविता गौड और चांदनी माथुर ने ‘यशोमती मैया से बोले नंदलाला’, इशा कंवर ने ‘अरे द्वारपालो’, बालेश गौड ने ‘कन्हैया किसको कहेगा तू मैया’ और संजय कोदली ने ‘चरना की दो सांवरिया नौकरी रे’ भजन प्रस्तुत किया।
वहीं गणेश निंदरवाल और निर्मला निंदरवाल ने ‘दीनानाथ मेरी बात’, महेंद्र शर्मा ने ‘कीर्तन की है रात’, निशा कौशिक ने ‘कुछ तो श्याम मजबूरी होगी’, राजू सोनी ने ‘कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार’, विष्णु भारती ने ‘जब से जन्मे कन्हैया’, राजकुमार सोनी ने ‘तुझे मुझे बुलाया शेरावालिए’, सी.पी.शर्मा ने ‘मेरा आपकी कृपा से’ और पूजा गदिया ने ‘देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ’ भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम के अंत में श्री कृष्ण की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भजन संध्या में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ कृष्ण भक्तों ने भक्ति भाव में सहभागिता की और श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व उल्लास के साथ मनाया।