गुरु पूर्णिमा पर चित्तौड़गढ़ में गुरु वंदन की उमड़ी आस्था, विधायक आक्या ने संत-महंतों से लिया आशीर्वाद

चित्तौड़गढ़ में गुरु पूर्णिमा पर जिलेभर के मंदिरों और मठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने विभिन्न संत-महंतों से आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से उनका सम्मान किया। जानिए दिनभर चले धार्मिक आयोजनों की पूरी जानकारी।

Update: 2026-07-29 13:27 GMT

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के एक मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत-महंत और आसपास खड़े श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

चित्तौड़गढ़ में गुरु पूर्णिमा का पर्व जिलेभर में श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुजनों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही जिले के प्रमुख मंदिरों और मठों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया, जिससे धार्मिक स्थलों पर विशेष उत्साह का वातावरण बना रहा।

हजारेश्वर महादेव मंदिर में महंत चंद्र भारती महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महंत चंद्र भारती महाराज के दर्जनों शिष्यों ने उनके दर्शन कर पूजा-अर्चना की, चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा खरडेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव में जगन्नाथ पुरी, रामद्वारा में संत दिग्विजयराम एवं रमताराम, दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में महंत रामनारायण पुरी सहित जिले के सभी प्रमुख मंदिरों और संत-महंतों के आश्रमों में श्रद्धालुओं का दिनभर जमावड़ा लगा रहा।

श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धानुसार गुरुजनों को भेंट अर्पित कर सम्मान किया। वहीं संत-महंतों ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद वितरित किया। इसी क्रम में दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में महंत रामनारायण पुरी महाराज, नीलकंठ महादेव मंदिर में महंत जगन्नाथ पुरी महाराज, दिग्विजयराम महाराज, उपासरा में विनोद यति महाराज, संगेसरा मठ में रामचंद्र गिरी महाराज तथा बड़ीसादड़ी के श्री गोपाल आश्रम में महंत सुदर्शनाचार्य महाराज के चरणों में दंडवत कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने भी विभिन्न मंदिरों और मठों में पहुंचकर गुरुजनों को नमन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का एक पावन पर्व है, जो ज्ञान, शिक्षण और मार्गदर्शन के प्रतीक गुरु को समर्पित है। यह दिवस गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मान देने और जीवन में गुरु के योगदान को स्मरण करने का श्रेष्ठ अवसर है।

इसी क्रम में विधायक आक्या ने हजारेश्वर महादेव मंदिर में महंत चंद्रभारती महाराज के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने रामद्वारा में दिग्विजयराम महाराज, उपासरा में विनोद यति महाराज, दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में महंत रामनारायण पुरी महाराज, नीलकंठ महादेव मंदिर में महंत जगन्नाथ पुरी महाराज, कपासन स्थित मुंगाणा धाम में महंत अनुजदास महाराज एवं रामपाल महाराज, संगेसरा मठ में रामचंद्र गिरी महाराज, बड़ीसादड़ी के श्री गोपाल आश्रम में महंत सुदर्शनाचार्य महाराज तथा वाना आश्रम में अवधेशानन्द महाराज सहित विभिन्न मंदिरों एवं मठों में पहुंचकर गुरुजनों के चरणों में साक्षात दंडवत किया, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

इस दौरान विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से राजकीय मंदिरों एवं मठों में गुरुजनों का शॉल एवं उपरना ओढ़ाकर तथा सामग्री भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी रजनी मीणा, तहसीलदार विपीन चौधरी, हर्षवर्धन सिंह, गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झंवर, चंद्रशेखर सोनी, आशीष सिकलीगर, भोलाराम प्रजापत, ओमप्रकाश शर्मा, फतहलाल भड़कत्या, नवीन पटवारी, राजन माली, प्रशांत शर्मा, विनीत तिवारी, रामप्रसाद बगेरवाल, रजनीश भट्ट, गोपाल शर्मा, अविनाश शर्मा, शुभम सुखवाल, विष्णु सेन, दिपक वर्मा, दिलीप सुथार, मुकेश नीलमणी, सुरेन्द्र गील, शिवशंकर मेनारिया, रवि मेनारिया, राकेश आचार्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिलेभर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

Tags:    

Similar News