चित्तौड़गढ़ में फुटबॉल के विकास पर एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने की चर्चा

एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे और राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने चित्तौड़गढ़ में मॉर्निंग फुटबॉल क्लब के सदस्यों के साथ खेल गतिविधियों पर चर्चा की।

Update: 2026-05-27 13:43 GMT

चित्तौड़गढ़ में मॉर्निंग फुटबॉल क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे और राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत।

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष एवं भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे और राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत के चित्तौड़गढ़ आगमन पर खेल जगत में उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर मॉर्निंग फुटबॉल क्लब के सचिव धर्मेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में क्लब के खिलाड़ियों एवं सदस्यों द्वारा अतिथियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर फुटबॉल के विकास, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और चित्तौड़गढ़ में फुटबॉल गतिविधियों को एक नई दिशा एवं गति प्रदान करने को लेकर अत्यंत सकारात्मक चर्चा हुई। महासंघ अध्यक्ष कल्याण चौबे और सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने मॉर्निंग फुटबॉल क्लब द्वारा संचालित खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे सराहनीय प्रयास बताया। संवाद के दौरान अतिथियों ने उपस्थित खिलाड़ियों को निरंतर कठोर परिश्रम और अनुशासन को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में शकील मंसूरी, संतोष, शाहिद हुसैन, ओमनाथ, लखननाथ, वसीम, नवदीप, अजय, मोइन, इब्राहिम, सूर्यवीर, अरशद, रिजवान, अकरम, दिलीप, सुनील और आशिफ सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे। यह मुलाकात चित्तौड़गढ़ में फुटबॉल के प्रति बढ़ते रुझान और भविष्य की संभावनाओं को मजबूती देने वाली साबित हुई।

Similar News