चित्तौड़गढ़: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत स्टेडियम में पौधारोपण
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और मॉर्निंग वॉक क्लब के सदस्यों ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पौधारोपण करते विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और क्लब सदस्य।
चित्तौड़गढ़। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गुरुवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मार्निंग वॉक क्लब के सदस्यों के साथ पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता की।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मार्निंग वॉक क्लब के सदस्यों के साथ पौधे लगाए। इस अवसर पर भरत जागेटिया, नरेन्द्र पोखरना, जगदीश मण्डोवरा, अनिल तम्बोली, भगवान झंवर, गणेश प्रजापत, प्रमोद अग्रवाल, मनोज साहू, प्रफुल्ल त्रिवेदी और राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में मार्निंग वॉक क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजकुमार सोनी सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता की। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया गया यह पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित हुआ।