बेगूं में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के दौरान कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु दिख रहे हैं।   

बेगूं। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान रस महोत्सव एवं तुलसी विवाह के आयोजन के तहत शनिवार, 28 नवंबर को बड़ोदिया महादेव से बेगूं स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के बीच आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।

कलश यात्रा के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर पहुंचने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान रस महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन से पधारे भागवत प्रवक्ता पं. शिवकृष्ण शास्त्री करेंगे।

आयोजन 28 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक चलेगा। महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार, 5 दिसंबर को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन की प्रतिष्ठा श्री दीपांशु जी सपरिवार द्वारा करवाई जा रही है। आयोजन में सागर बाई स्वर्णकार, दिलीप-मीनाक्षी स्वर्णकार, राकेश-पूजा स्वर्णकार (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) एवं सोनालिया स्वर्णकार परिवार का सहयोग और समर्पण रहेगा।

श्रीमद् भागवत कथा एवं तुलसी विवाह महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस आयोजन में आगामी 5 दिसंबर तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Tags: