बेगूं की गणगौर वाटिका में आयोजित नगर पालिका पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते वक्ता।

बेगूं (प्रातःकाल संवाददाता)। बेगूं की गणगौर वाटिका में आयोजित नगर पालिका के पदभार ग्रहण समारोह में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। समारोह में विधायक ने कहा कि पालिका चुनाव से पहले किए गए संकल्प के अनुरूप जाजम पर बैठने वाले कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती साख और आर्थिक मजबूती का उल्लेख किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पार्षद शामिल हुए।


विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि पालिका चुनाव से पहले उन्होंने स्पष्ट किया था कि जाजम पर बैठने वाले कार्यकर्ता को ही अध्यक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के अनुरूप एक सामान्य कार्यकर्ता को नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक ने कहा, “मेरे कोई खास नहीं हैं, मेरे सब खास हैं।” उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति से काम नहीं चलता, इसलिए सामान्य व्यक्ति को भी आगे बढ़ने और जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलना चाहिए।

मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूत स्थिति में है। अपने संबोधन में उन्होंने देश की बढ़ती प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती का उल्लेख किया।

नगर पालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा ने शहरवासियों से बेगूं को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए शहर के विकास और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

समारोह में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गोपाल जीनगर, उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया, नगर पालिका चुनाव संयोजक सतीश खेमका, तेजमल बोहरा, मदन गोपाल धाकड़, शंभूलाल धाकड़, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, पूजा सोनी, निर्मला शर्मा, सुनील पगारिया, गजेंद्र सिंह छोटा खेड़ा, निर्मला डीडवानिया, राकेश गुरुजी, बद्री जाट, गोपाल धाकड़, योगेश डीडवानिया, निर्मल माली, शोभालाल धाकड़, सरफराज अंसारी, सलीम अंसारी, कोमल शर्मा, दर्पण शर्मा, उत्तम सिंह चुंडावत, उर्मिला चुंडावत, रेखा मैहर और नरेश सुथार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन आशुतोष भट्ट ने किया।

Tags: