बेगूं में नगरपालिका द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव के दौरान अतिथि और गणमान्य नागरिक.

बेगूं में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगरपालिका की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। अग्निबाण लगते ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा और रंगीन आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

इस बार नवगठित नगरपालिका बोर्ड की ओर से दशहरा महोत्सव में कई नवाचार किए गए। अहिंसा सर्किल से गणगौर वाटिका तक पहली बार विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई। महिलाओं के बैठने के लिए पहली बार बिछात बिछाई गई। वहीं, पार्षदों के लिए अलग बैठक व्यवस्था की गई, जबकि प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के लिए भी पृथक व्यवस्था रखी गई। आयोजन में की गई इन व्यवस्थाओं की लोगों ने सराहना की।

दशहरा महोत्सव के तहत 21 अक्टूबर को दूसरे दिन स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। छापरा स्कूल के बाहर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियां दूसरे दिन के कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।


 


महोत्सव के तीसरे दिन 22 अक्टूबर को प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा की मौजूदगी में भव्य श्री सांवरिया सेठ का दरबार सजेगा। इस दौरान भक्ति संगीत और धार्मिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे।

दशहरा महोत्सव में एसीजेएम डॉ. पीयूष जैलिया, नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा, डीएसपी अंकित कुड़ी और थानाधिकारी चंपाराम सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर बजरंग व्यायामशाला अध्यक्ष शंभूलाल डिडवानिया, सत्यपाल शिल्पकार, सतीश अग्रवाल, शंभूलाल धाकड़, तेजमल बोहरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश शर्मा, निर्मला शर्मा, पूजा सोनी, सुनील पगारिया, राकेश गुर्जी, कुलदीप डिडवानिया, पार्षद शोभालाल धाकड़, योगेश डीडवानिया, शीतल सोनी, राजेंद्र सुराणा, यशोदा पुरोहित, नरेंद्र पुरोहित, लाड देवी शर्मा, निर्मल माली, कोमल शर्मा, गोपाल धाकड़, संग्राम शर्मा और आशुतोष भट्ट सहित पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रावण दहन के साथ शुरू हुआ यह महोत्सव 22 अक्टूबर को श्री सांवरिया सेठ के दरबार के आयोजन तक जारी रहेगा।

Tags: