बड़ी सादड़ी: नालेश्वर महादेव मंदिर में स्वच्छता पखवाड़े का समापन
महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद अधिकारियों ने नालेश्वर महादेव मंदिर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता की शपथ ली।
मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई करते अधिकारी और अन्य उपस्थित लोग।
बड़ी सादड़ी उपखंड स्तरीय स्वच्छता पखवाड़े का समापन उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा के निर्देशन में नालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ। इससे पूर्व पंचायत समिति सभागार में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आज के कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने नगर पालिका मंडल के कार्मिकों के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम के तहत नालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया।
भगवत सिंह शक्तावत ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े का समापन नालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ। यह स्थान पूरा, बदवल और बांसी ग्राम पंचायत की सरहद पर स्थित है। इस अवसर पर विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा, तहसीलदार भागीरथ मीणा, नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश गाँछा, अतिरिक्त विकास अधिकारी खेमराज मीणा, महिला बाल विकास विभाग से जयंत चिता, ओम प्रकाश खारोल, जलदाय विभाग से तथा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शान्ति लाल केवलपुरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंदिर प्रांगण की पूरी सफाई की। इसके साथ ही सभी ने अपने-अपने कार्यस्थलों की नियमित साफ-सफाई करने की शपथ ली। स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर आयोजित इस अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता रही।