तस्वीर में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और जनप्रतिनिधि जमीन पर बैठकर बातचीत करते दिख रहे हैं।

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता एवं ग्राम पंचायत आक्या के अनेक वर्षों तक सरपंच रहे रामसिंह आक्या के निधन की खबर से सर्वत्र शोक व्याप्त है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं आमजन ग्राम आक्या पहुंच रहे हैं।

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री अजैय कुमार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सी पी जोशी, विधानसभा में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी, पूर्व मंत्री व अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, सांचोर विधायक जीवाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू, पूर्व विधायक बड़ी सादड़ी ललित ओस्तवाल, पूर्व विधायक वल्लभनगर प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत, जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी ने ग्राम आक्या पहुंचकर दिवंगत राम सिंह आक्या को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को सांत्वना प्रदान की।

इससे पूर्व बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी, बयाना विधायक ऋतु बनावत, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, पूर्व विधायक वल्लभनगर रणधीर सिंह भीण्डर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदीया ने भी ग्राम आक्या पहुंचकर विधायक आक्या को सांत्वना दी।

रामसिंह आक्या के निधन के बाद ग्राम आक्या में लगातार जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और आमजन के पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्रद्धांजलि एवं सांत्वना देने पहुंचे लोगों ने दिवंगत राम सिंह आक्या को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Tags: