तस्वीर में ट्रॉफियां और प्रमाण पत्र लिए छात्र और आगे बैठे विद्यालय के शिक्षक दिख रहे हैं।

चित्तौड़गढ़। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिन्द जिंक विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर चयन हासिल किया है। विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

14 वर्ष छात्र वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिन्द जिंक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में विहान मंडोरा, मिहिति धनेजा, सोमिल माहेश्वरी और मोहित सैनी का राज्य स्तर पर चयन हुआ। इसी वर्ग की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में विप्रा माहेश्वरी ने प्रथम स्थान तथा काव्य पूरी गोस्वामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

14 वर्ष छात्र वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अर्शबीर सिंह अरोड़ा का राज्य स्तर पर चयन हुआ। 17 वर्ष छात्रा वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जान्हवी सोनी एवं अदिती सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया।

17 वर्ष छात्र वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सार्थक राजदेव और अमन मलानी का राज्य स्तर पर चयन हुआ। वहीं, 19 वर्ष छात्र वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में आरव सुराना और अर्नव नवाल का राज्य स्तर पर चयन हुआ।

17 वर्ष छात्रा वर्ग कराटे प्रतियोगिता में अमरप्रीत अरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष छात्र वर्ग लॉन टेनिस प्रतियोगिता में नौशिद खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर चयन हासिल किया। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में नैन्सी जयसिंहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. बिंदु नायर और उप प्राचार्य नरेश नूनिया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही शारीरिक शिक्षक अंकित खरब एवं विजय राव को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए सराहना करते हुए बधाई दी। विभिन्न खेलों में 16 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन विद्यालय के खेल प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

Tags: