बिलोंट के पीएम श्री राजकीय विद्यालय में बाल मेले की धूम, नवरात्रि पर हुआ कन्या पूजन
पीएम श्री स्कूल बिलोंट में बाल मेले के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जहां नवरात्रि पर कन्या पूजन के साथ बालिकाओं को उपहार बांटे गए।
बड़ी सादड़ी के बिलोंट स्थिति पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित बाल मेले और कन्या पूजन कार्यक्रम के दौरान छात्राओं तथा शिक्षकों की उपस्थिति।
बड़ी सादड़ी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिलोंट में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के बालक-बालिकाओं के लिए बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही नवरात्रि पर्व के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
बाल मेले में अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए चेयर रेस, चॉकलेट रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य बाबू लाल सैनी, कार्यक्रम प्रभारी धारा सिंह, मांगी लाल सालवी, सुशील कुमार लड्डा, मनीषा, श्वेता और संगीता ने पारितोषिक वितरित किए।
इस अवसर पर लोकेश कुमार मीणा, राधेश्याम वर्मा, तुलसी राम व्यास, बदन सिंह सैनी और अशोक कुमार मीणा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छोटी बालिकाओं का पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें फलाहारी प्रसाद और उपहार वितरित किए गए।
बाल मेला और कन्या पूजन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय में विद्यार्थियों तथा अभिभावकों की सहभागिता के साथ नवरात्रि पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सुरेश कुमार सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।