बड़ी सादड़ी चेयरमैन ममता बाबेल समेत पार्षदों ने जयपुर में डोटासरा से की मुलाकात
बड़ी सादड़ी नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन ममता बाबेल, वाइस चेयरमैन रंजीत सिंह झाला और पार्षदों ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से शिष्टाचार भेंट की। क्षेत्रीय और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।
जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बड़ी सादड़ी नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन ममता बाबेल, वाइस चेयरमैन रंजीत सिंह झाला और अन्य जनप्रतिनिधि पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से शिष्टाचार भेंट करते हुए।
बड़ी सादड़ी नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती ममता बाबेल, वाइस चेयरमैन रंजीत सिंह झाला सहित पार्षदों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री उदयलाल आंजना भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बड़ी सादड़ी नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती ममता बाबेल, वाइस चेयरमैन रंजीत सिंह झाला, पूर्व चेयरमैन दिलीप चौधरी, बड़ी सादड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र (लाल सिंह) जाट, डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झाला सहित नगर पालिका के पार्षदगण और पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पार्षदगण एवं प्रतिनिधियों में गोविंद चौधरी, मुस्तफा हुसैन, मुकेश कुमार सेन जी, जगनाथ सालवी, अश्विन महात्मा, विनोद राका, राजेंद्र सेवक, विजय सिंह भाटी, विनोद कुमार गर्ग, भंवरलाल रेगर, मनोज बाबेल, कालू मेनारिया, सुनील चौहान एवं घनश्याम खटीक उपस्थित रहे।
कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस संगठन के नवनिर्वाचित चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत, प्रदेश महासचिव रवि जायसवाल, जिला महासचिव उदय सिंह भटवाड़ा, रामेश्वर अहीर, बड़ी सादड़ी विधानसभा अध्यक्ष मुकेश जाट, कपासन विधानसभा अध्यक्ष ओंकार लाल जाट, निम्बाहेड़ा विधानसभा अध्यक्ष रामकिशन चौधरी, बड़ी सादड़ी ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर धाकड़, डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र मेघवाल, कपासन ब्लॉक अध्यक्ष असलम मंसूरी, गंगरार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परमेश्वर जाट, छोटी सादड़ी ब्लॉक अध्यक्ष बंटी मीणा, निम्बाहेड़ा यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गुर्जर, बेगू विधानसभा उपाध्यक्ष छोटू गुर्जर, बेगू ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र जी वैष्णव, शाहरुख खान, चित्तौड़गढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष इंद्रजीत कुमावत, बेगू विधानसभा महासचिव शंकर जाट एवं जिला महासचिव प्रभुलाल मीणा भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त लालास के सरपंच शंकर जाट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जसवंत आंजना, पूर्व प्रदेश महासचिव संतोष अहीर, देवराज सिंह सहित अनेक कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भेंट के दौरान नगर पालिका, क्षेत्रीय विषयों एवं युवा कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जयपुर में हुई इस शिष्टाचार भेंट में बड़ी सादड़ी नगर पालिका के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।