राणेरा में अति महा रूद्र यज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, 11 कुंडी यज्ञशाला निर्माण का प्रस्ताव
चित्तौड़गढ़ के आकोला में नीलकंठ महादेव समिति की बैठक में अति महा रूद्र यज्ञ की तैयारियों पर चर्चा हुई। 11 कुंडी यज्ञशाला, संतों की कुटिया, भोजनशाला सहित कई व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई।
तस्वीर में आकोला के मंदिर परिसर में अति महा रुद्र यज्ञ की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए ग्रामीण और समिति के सदस्य नजर आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। प्रातः काल संवाददाता नन्द लाल तेली। आकोला में नीलकंठ महादेव समिति राणेरा की पाल, ढुढिया नांदोली खुर्द में श्री 1008 दाता श्री अवधेशानंद जी महाराज के सानिध्य में अति महा रूद्र यज्ञ के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में महादेव मंदिर के आसपास के समस्त चौखले के गांवों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और यज्ञ की तैयारियों को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक में 11 कुंडी यज्ञशाला निर्माण करने, संत-महात्माओं के लिए कुटिया निर्माण करने तथा श्रद्धालुओं के लिए भोजनशाला की व्यवस्था करने का प्रस्ताव लिया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन, सुलभ शौचालय और सौंदर्यकरण के कार्य कराने पर भी सहमति बनी। आवश्यकता के अनुसार अस्थाई निर्माण कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
अति महा रूद्र यज्ञ के आयोजन के लिए चौखले के समस्त गांवों से अनाज, जन सहयोग राशि और हवन के लिए देसी घी एकत्रित करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मेवाड़ के मंडलेश्वर के संतों को निमंत्रण देने का निर्णय भी लिया गया।
अगली बैठक 4 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा, भूरालाल मेनारिया (वाना), मोहनलाल मेनारिया, लक्ष्मी लाल पुष्करणा (ईटाली), ललित जनवा, सचिव ललित सिंह भाटी, पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी, भैरों सिंह चुंडावत, सरपंच प्रतिनिधि माधव लाल डांगी, महादेव जाट, देवीलाल जाट, शंकर जाट, रंगलाल गुर्जर, जगदीश लोहार, भैरूलाल जाट, बंशीलाल कुमावत, भेरुलाल गुर्जर, पुष्कर प्रजापत, छोगालाल प्रजापत, पुरण चौबीसा, नारायण लाल चौबीसा, सत्यनारायण चौबीसा, नारायण लाल गुर्जर, अमरचंद जाट, पुष्कर गाडरी, मुकेश गाडरी, दिलीप जाट, बोत लाल जाट, नरेंद्र सिंह, भारत सिंह, ताणा छगन पूरी, पृथ्वी गिरी, अनिल सेन, अंबालाल मेनारिया, लोगर गुर्जर, तुलसीराम मेनारिया, सुरेश चौबीसा, बंसीलाल चौबीसा, मदन तेली, विष्णु चौबीसा, सुरेश गिरी, लोकेश आचार्य, शांतिलाल मेनारिया, पवन पुरी, अम्बालाल प्रजापत, अमरचंद जाट, निलेश लक्ष्मण, काना वैष्णव आदि उपस्थित थे।
बैठक में लिए गए प्रस्तावों के साथ अति महा रूद्र यज्ञ की तैयारियों के लिए निर्माण कार्य, व्यवस्थाओं और गांवों से सहयोग एकत्रित करने की रूपरेखा तय की गई।