राजकीय प्राथमिक विद्यालय डूंगला में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की टोली बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते संघ पदाधिकारी व शिक्षक।

बड़ी सादड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान विद्यालय शिक्षा, खंड डूंगला की टोली बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और शैक्षिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय डूंगला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष गोवर्धन लाल शर्मा ने की।

बैठक में प्रदेश संयुक्त मंत्री रमेश जी पुरोहित, संभाग उपाध्यक्ष पूरण जी लोहार, जिला संयुक्त मंत्री वर्दी सिंह मीणा और खंड संगठन मंत्री प्रकाश जी कुदाल का पाथेय प्राप्त हुआ। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों के तहत रविदास जयंती संगोष्ठी, संकुल रचना, खंड कार्यकारिणी प्रवास तथा लोकमंथन यात्रा सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला प्रबोधक प्रतिनिधि मनीष जी अग्रवाल तथा जिला टोली के चंदन सिंह शक्तावत का सानिध्य प्राप्त हुआ। अध्यक्ष गोवर्धन लाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बैठक की विषय-वस्तु से सभी उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन खंड मंत्री सुरेश चंद्र लोहार ने किया। खंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र लाल वैष्णव तथा खंड कोषाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में खंड कार्यकारिणी के विजय कुमार स्वामी, रविंद्र कुमार शास्त्री, शंकर लाल मीणा, जितेंद्र कुमार शर्मा, रतन सिंह रावत तथा सुमित कुमार उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के साथ खंड स्तर पर प्रस्तावित आयोजनों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।s

Tags: