वरोरा रेलवे स्टेशन चौक पर श्री श्याम जन्मोत्सव पूजा में शामिल आयोजक और श्रद्धालु।  

महाराष्ट्र के वरोरा स्थित रेलवे स्टेशन चौक पर श्री श्याम प्रभु के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पूजा-अर्चना, आरती और साबूदाना खिचड़ी के महाप्रसाद के साथ श्री श्याम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्यामभक्तों ने भाग लेकर प्रभु के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

वरोरा के रेलवे स्टेशन चौक पर आयोजित जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ श्री श्याम प्रभु की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ दर्शन किए और अपने आराध्य श्री श्याम प्रभु से आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद भाविकों को साबूदाना खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

धार्मिक आयोजन में पीआई ओमप्रकाश सोनटक्के, डॉ. सागर वजे, मनीष जेठाणी (बांधकाम सभापती), बंडू देऊळकर और अमित चवले की प्रमुख उपस्थिति रही।

इस जन्मोत्सव का आयोजन सुरज केशवानी, सुरज मेश्राम और करण यादव के नेतृत्व में समस्त श्यामप्रेमियों के सहयोग से किया गया। आयोजन में श्यामभक्तों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई और समारोह की शोभा बढ़ाई।

श्री श्याम प्रभु के जयघोष से रेलवे स्टेशन चौक का पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा। पूजा-अर्चना, आरती और महाप्रसाद वितरण के माध्यम से आयोजित इस जन्मोत्सव में भक्ति, श्रद्धा और सेवाभाव का संगम देखने को मिला। श्यामभक्तों की सामूहिक भागीदारी के बीच धार्मिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Tags: