कोरपना स्थित निवास पर विधायक देवराव भोंगळे और कार्यकर्ता पत्रकार प्रमोद गिरडकर का भाजपा में स्वागत कर रहे हैं।   

कोरपना में राजुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवराव दादा भोंगळे की एक मुलाकात उस समय राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई, जब पत्रकार प्रमोद गिरडकर ने उनके सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सार्वजनिक रूप से प्रवेश कर लिया। दरअसल, विधायक भोंगळे पत्रकार प्रमोद गिरडकर की मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उनके निवास पर सदिच्छा भेंट करने पहुंचे थे।

इस दौरान विधायक देवराव दादा भोंगळे ने गिरडकर की मां के स्वास्थ्य की आत्मीयता से जानकारी ली और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी तबीयत के बारे में जाना। इसी मुलाकात के दौरान पत्रकार प्रमोद गिरडकर ने भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। विधायक देवराव दादा भोंगळे की उपस्थिति में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कोरपना तालुका में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इस अवसर पर कोरपना तालुका भाजपा शहर अध्यक्ष अमोल आसेकर, संजय मुसळे, सुनील बावणे, विवेक बोडे, बंडू कुळमेथे, उत्तम गेडाम, उमेश पालीवार, तुळशीदास वैरागडे, विनोद कुमरे, धनराज कोचाळे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मां की तबीयत जानने के लिए विधायक की ओर से दिखाई गई आत्मीयता और उसी मुलाकात के दौरान पत्रकार प्रमोद गिरडकर का भाजपा में प्रवेश, दोनों घटनाओं के चलते यह मुलाकात कोरपना तालुका में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags: