भीलवाड़ा में 15 वर्षीय युवराज रेगर लापता, कुवांडा खान क्षेत्र से गायब होने पर पुलिस जुटी तलाश में

भीलवाड़ा के कुवांडा खान क्षेत्र से 15 वर्षीय युवराज रेगर लापता, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे, जानकारी देने की अपील की गई।

Update: 2026-07-27 09:02 GMT

तस्वीर में 15 वर्षीय लापता किशोर युवराज रेगर दिखाई दे रहा है।

शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पीछे कच्ची बस्ती (कुवांडा खान) निवासी 15 वर्षीय युवराज रेगर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। किशोर के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं।

परिजनों के अनुसार, युवराज रेगर, 15 पुत्र भेरूलाल रैगर, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे घर से पास ही स्थित मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर अपनी साइकिल से निकला था। इसके बाद देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

लापता होने के समय युवराज रेगर ने चॉकलेटी रंग की टी-शर्ट, काले रंग का लोअर (ट्रैक पेंट) पहन रखा था और उसके पैरों में चप्पल थी। परिजनों की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच करते हुए किशोर की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को लापता किशोर युवराज रेगर के संबंध में कोई जानकारी या सुराग मिले, तो वह तुरंत थाना सुभाष नगर या सिटी कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि किशोर तक पहुंचने में मदद मिल सके।

Tags:    

Similar News