तस्वीर में भाजपा नेता सतीश पुनिया भीलवाड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कमरे में सोफे पर बैठे हुए बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

भीलवाड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, पंजाब व हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सतीश पुनिया भीलवाड़ा पहुंचे और भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के पिताश्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

ज्ञात रहे कि पूर्व जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के पिताश्री का गत दिनों निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सतीश पुनिया ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया।


श्रद्धांजलि के बाद सतीश पुनिया ने श्री तेली के पिताश्री की स्मृति में पौधारोपण भी किया। इस दौरान पूर्व मंत्री लालचन्द कटारिया, जिला संगठन के सहप्रभारी मिठू लाल जाट, भाजपा नेता रामपाल शर्मा, जिलामहामंत्री कन्हैया लाल जाट, मुरलीधर जोशी, भवानीशंकर दुधानी, हरिलाल जाट, गोविन्द शर्मा, रघुनन्दन सिंह कानावत, ओमप्रकाश लढढा सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सतीश पुनिया द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने और स्मृति में पौधारोपण किए जाने के साथ भाजपा नेता लादू लाल तेली के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

Tags: