भीलवाड़ा में शनिवार को जीतो केकेजी जोन चेयरमैन विमल कटारिया ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

भीलवाड़ा। जैन समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों के क्षेत्र में जीतो भीलवाड़ा चैप्टर ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। शिक्षा, आर्थिक स्वावलम्बन और नवाचारों के क्षेत्र में चैप्टर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए जीतो केकेजी (कर्नाटक, केरलम, गोवा) जोन के चेयरमैन विमल कटारिया ने निरंतर इसी दिशा में कार्य करते हुए संगठन की पहचान को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

शनिवार, 14 नवम्बर को भीलवाड़ा प्रवास के दौरान विमल कटारिया चौधरी डांगी जीतो हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने चैप्टर की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और जीतो के अलग-अलग प्रकल्पों का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने को लेकर मार्गदर्शन दिया।

बैठक में कटारिया ने कहा कि जीतो भीलवाड़ा चैप्टर ने लेडिज विंग एवं यूथ विंग के साथ मिलकर शिक्षा, आर्थिक स्वावलम्बन और नवाचारों के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए हैं। इन प्रयासों के चलते भीलवाड़ा चैप्टर ने देश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य निरंतर कार्य करते हुए इस पहचान को और मजबूत बनाना होना चाहिए।

कटारिया ने कहा कि जीतो जैन समाज के सभी परिवारों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। इसके तहत समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन उपलब्ध कराने के साथ आईएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

बैठक में जीतो अपेक्स के पूर्व वाइस प्रेसीडेन्ट महावीरसिंह चौधरी ने कहा कि जीतो भीलवाड़ा की टीम प्रत्येक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। साथ ही देश के कई चैप्टर के लिए मार्गदर्शक की भूमिका भी निभा रही है। उन्होंने कहा कि जीतो का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित करते हुए समाज और संगठन को मजबूत बनाना है।

इस अवसर पर जीतो घाटकोपर चैप्टर के महेंद्र चौरड़िया एवं पुनीत जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरपर्सन डॉ. संपत जैन ने चैप्टर की ओर से संचालित गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। बैठक के अंत में जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चीफ सैकेट्री अकिन चौधरी ने आभार व्यक्त किया।

बैठक में जीतो के मैनेजिंग कमेटी मेम्बर राजेन्द्र गोखरू, पुष्पा गोखरू, वाइस चेयरमैन निशांत जैन, जीतो लेडिज विंग चेयरपर्सन नेहा नाहर, चीफ सैकेट्री निकिता जैन, जीतो यूथ विंग के चेयरपर्सन प्रतीक बुलिया एवं चीफ सैकेट्री अभि जैन के साथ अभिषेक खंजाची, ललित डोसी, अर्पित चौधरी, सिद्धार्थ गोखरू, लादूलाल हिरण, संजय जैन, अंशुल जैन और सिद्धार्थ कावड़िया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Tags: