गुलाबपुरा में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर, 145 मरीजों को मिला उपचार और दवाओं का लाभ
जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आर. के. सुरेखा की टीम ने दी सेवाएं, मरीजों को बांटी गई निःशुल्क दवाइयां
गुलाबपुरा संस्था परिसर में मंच पर प्रशस्ति पत्र के साथ खड़े मिर्गी शिविर के आयोजक और अतिथि।
गुलाबपुरा में श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति की ओर से 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को संस्था परिसर में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर आयोजित किया गया। माह के चतुर्थ मंगलवार को आयोजित इस शिविर में 145 मरीजों को उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें 16 नए मरीज शामिल थे। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया कि शिविर में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आर. के. सुरेखा की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के माध्यम से मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के आयोजन में संस्था मित्र सेवा मंडल, ब्यावर के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष प्रतीक लोढ़ा, मंत्री दिलीप सोनी और कोषाध्यक्ष छोटूलाल सोनी का सहयोग रहा। इसके अलावा महिला मंडल सिरकाली की ओर से मंजू जी बांठिया का सौजन्य रहा।
शिविर के दौरान अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव और योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नियमित रूप से योग करने पर जोर दिया। संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। मंजू बांठिया एवं अनिल त्रिपाठी ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की।
शिविर में मित्र सेवा मंडल, ब्यावर की ओर से दिलीप सोनी, धर्मी चंद भाटी, निलेश और अनिल त्रिपाठी ने सेवाएं प्रदान कीं। वहीं, महिला मंडल सिरकाली की ओर से मंजू बांठिया और रतन बाई कोठारी ने सहयोग किया।
मरीजों और उनके परिजनों के लिए अक्टूबर माह के दौरान पूरे महीने निःशुल्क भोजन सेवा की व्यवस्था भी की गई। स्वर्गीय हरकचंद लोढ़ा की पुण्य स्मृति में विजयनगर के धनोप वाले श्री अमरचंद, भागचंद, बसन्त कुमार, अंकित कुमार, राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार और रोशन कुमार लोढ़ा परिवार की ओर से यह भोजन सेवा उपलब्ध कराई गई। इस सेवा से 300 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए। इसके लिए आयोजकों ने लोढ़ा परिवार के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
शिविर में संस्था की ओर से मदन लाल लोढ़ा, मूल चंद नाबेडा, मदन लाल रांका, सुरेश लोढ़ा, सुशील चौधरी, प्रेम पाडलेचा, ज्ञान बाबेल, दिलीप पाराशर, दिलीप विश्वकर्मा, रामकृष्ण त्रिपाठी, अनीता रांका और पूजा कोठारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर का संचालन अनिल जी चौधरी ने किया। संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने शिविर से जुड़ी जानकारी साझा की।