गंगापुर में आयोजित शिविर की इस तस्वीर में डॉक्टर एक मरीज की आंखों की जांच कर रही हैं।

गंगापुर, भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर एवं कुसुमलता वागरानी चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्व. कुंदन मल वागरानी की 100वीं जयंती के अवसर पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। सोहस्ती वाटिका, बस स्टैंड गंगापुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित शिविर में 87 लाभार्थियों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा परामर्श मिला, जबकि 25 रोगियों का निःशुल्क आंखों के ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया।

शिविर प्रभारी कमलेश पाठक ने बताया कि चयनित 25 रोगियों को उपचार के लिए रामसनेही हॉस्पिटल भीलवाड़ा भेजा गया। रामसनेही हॉस्पिटल भीलवाड़ा की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा छिपा ने मरीजों की नेत्र जांच की और आवश्यक उपचार के लिए चयनित मरीजों को भीलवाड़ा भेजा गया। शिविर में दंत रोगियों की भी निःशुल्क जांच कर उन्हें चिकित्सा परामर्श दिया गया।

शिविर का शुभारंभ शाखा संरक्षक कैलाश मेहता, लायंस क्लब भीलवाड़ा डायरेक्टर प्रमोद वागरानी, शाखा अध्यक्ष चमन लोसर, नीलू वागरानी एवं तोशुब वागरानी ने भारत माता, स्वामी विवेकानंद एवं स्व. कुंदन मल वागरानी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद वंदे मातरम् का गायन किया गया।



कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के संरक्षक प्रहलाद राय सोमानी, सुरेश सिंघवी, अध्यक्ष चमन लोसर, सचिव दिनेश कुमार श्रोत्रिय, कोषाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, मनोज मूंदड़ा, कमलेश पाठक, पवन लोहिया, भेरूलाल सुराणा, लादूलाल जागेटिया, सुरेश तिवारी, राजाराम लोहिया तथा महिला सदस्य पूनम मेहता मौजूद रहीं।

इसके अलावा लायंस क्लब के एसएस गंभीर, प्रशांत गर्ग, गुणराज भारद्वाज, पुरुषोत्तम पर्यानी, डॉ. गणेश खुबचंदानी, राकेश पगारिया, विमला रांका, चंद्रा रांका एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी शिविर में उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से नेत्र रोगियों को निःशुल्क परामर्श के साथ चयनित मरीजों को ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Tags: