भीलवाड़ा: अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू
राजस्थान के भीलवाड़ा में पहली बार आयोजित 6 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे देशभर के शीर्ष पदाधिकारी।
तस्वीर में रामेश्वरम भवन भीलवाड़ा में खड़े वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
भीलवाड़ा में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का अखिल भारतीय कार्यकर्ता सम्मेलन पहली बार 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भीलवाड़ा पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर से वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट, जबकि अरुणाचल प्रदेश से पदम श्री से सम्मानित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेची गुबिन भीलवाड़ा पहुंचे।
वनवासी कल्याण परिषद के बैठक संयोजक ज्ञानचंद जैन और राम प्रकाश अग्रवाल ने भीलवाड़ा पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेची गुबिन का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।
वनवासी कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक में सम्मिलित होने के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रांत कार्यकारिणी के दायित्वधारी 12 सदस्यों का दल कार्यक्रम स्थल रामेश्वरम भवन, भीलवाड़ा पहुंच गया है। सभी का भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया।
अखिल भारतीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता भी सक्रिय हैं। इस दौरान राधिका लड्ढा, कैलाश नंदावत, गणेश काबरा, ओम गंदोडिया, महेश खंडेलवाल, कमल गोखरू, अनीता काबरा, तरुणा शर्मा, ओम प्रकाश अग्रवाल, दिवाकर जावा, भागचंद बाहेती, पदम जैन और दीपक पुरोहित सहित कार्यकर्ता तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए हैं।
भीलवाड़ा में पहली बार आयोजित होने जा रहा यह अखिल भारतीय कार्यकर्ता सम्मेलन 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके लिए राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।