तस्वीर में भीलवाड़ा के सेवाश्रम बौद्धिक दिव्यांग विशेष विद्यालय में स्थापित भगवान गणेश की सजाई गई प्रतिमा और प्रार्थना करते हुए विशेष बच्चे नजर आ रहे हैं।

भीलवाड़ा, 15 सितंबर। सेवाश्रम बौद्धिक दिव्यांग विशेष विद्यालय में दो दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन 15 सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ हुआ। बौद्धिक दिव्यांग विशेष बच्चों ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा काबरा ने बताया कि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विद्यालय परिसर में विशेष बच्चों द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई थी। दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। प्रतिमा स्थापना के बाद भजन-कीर्तन, पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने भक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां भी दीं।

महोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर को बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के बीच बच्चों ने उत्साह के साथ विघ्नहर्ता को विदाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, स्टाफ सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दो दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन धार्मिक अनुष्ठान और गणपति विसर्जन के साथ हुआ।

Tags: