भीलवाड़ा में 15 अक्टूबर को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, जानें समय और पूरी लिस्ट
भीलवाड़ा में आवश्यक रखरखाव के चलते 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
भीलवाड़ा में 15 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से संबंधित फीडरों पर आवश्यक कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत कटौती की जाएगी। इस दौरान दादी धाम, आरसी व्यास कॉलोनी, शिवाजी गार्डन, सुभाष नगर सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता (पवस-I) हरीश कुमार टेलर ने बताया कि 11 केवी दादी धाम फीडर से जुड़े दादी धाम, कांवा खेड़ा, कुमुद विहार-1 और 2, हरिजन बस्ती, शिवाजी नगर, बापू कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, एसडीए स्कूल, रहमानियाँ एग्रो और एफसीआई गोदाम के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी तरह 11 केवी शिवाजी गार्डन फीडर से संबंधित आरसी व्यास सेक्टर-1, 2, 3 और 4, शिवाजी गार्डन, आरके कॉलोनी सेक्टर-ए, पुराना मजदूर चौराहा, ऋषभ हॉस्पिटल और लाइफ लाइन हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली कटौती होगी।
आरसी व्यास सेक्टर-7 में स्पर्श हॉस्पिटल के सामने, आरसी व्यास सेक्टर-5, श्रीनाथ सर्किल के आसपास, मदर टेरेसा स्कूल के सामने, गँवारिया बस्ती, पालड़ी रोड, शिव मंदिर, देवनारायण मंदिर, राम मंदिर, आलोक स्कूल, टेम्पो स्टैंड, सुभाष नगर के बी और सी सेक्टर, बाबा रामदेव मंदिर, आरसी व्यास के सेक्टर-5, शिवाजी गार्डन, यूनिक होटल, सुखाड़िया नगर, इंडिया न्यूज, एंटीकरप्शन ऑफिस, ब्यावर बुकिंग, एलपीजी इंडियन ऑयल, सुखाड़िया सर्कल, सेंट असलम स्कूल, मिलन वाटिका, अजमेरा हॉस्पिटल, बायोस्कोप, सुप्रीम मोटर, यूआईटी, सुभाष नगर स्कूल, सुभाष नगर के ए और बी सेक्टर तथा मलान सहित संबंधित क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा टंकी के बालाजी के सामने, रामदेव मंदिर के पास, सुभाष नगर, राजपूत कॉलोनी के जी और एफ सेक्टर, चम्पालाल हलवाई, मंगल मूर्ति चौराहा, असर्वा सर्विस सेंटर, मधुवन वाटिका, रमा विहार और डी मार्ट के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।
11 केवी मोदी ग्राउंड फीडर से जुड़े स्वास्तिक हॉस्पिटल, वाटर वर्क्स सेक्टर नंबर 8, सेक्टर-8, 9 और 10, नवजीवन पब्लिक स्कूल, आरके हॉस्पिटल, मेवाड़ हॉस्पिटल, देव ईएनटी हॉस्पिटल, गुर्जर समाज छात्रावास, भंसाली हॉस्पिटल, आरसी व्यास कॉलोनी के सेक्टर नंबर 2, 3 और 4, इंदिरा गांधी कम्युनिटी हॉल, शिवाजी गार्डन और मजदूर चौराहे के आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। आरसी व्यास ग्रिड से संबंधित क्षेत्र भी कटौती से प्रभावित रहेंगे।
विद्युत विभाग के अनुसार, सभी संबंधित क्षेत्रों में 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कटौती निर्धारित की गई है।