भीलवाड़ा: नाज़िया इलाही खान की गिरफ्तारी की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन

मुस्लिम सद्भाव सेवा समिति ने सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Update: 2026-07-02 13:14 GMT

तस्वीर में मुस्लिम सद्भाव सेवा समिति के सदस्य भीलवाड़ा में प्रशासनिक अधिकारी के कक्ष में बैठकर उन्हें आधिकारिक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।

पैगम्बर हज़रत मोहम्मद (स.अ.व.) एवं माँ आईशा सिद्दिका (र.अ.) की शान में कथित गुस्ताखी करने और सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाली नाज़िया इलाही खान की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम सद्भाव सेवा समिति ने जिला मजिस्ट्रेट, भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपा। समिति ने आरोपी के खिलाफ तत्काल और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की।

समिति का कहना है कि पैगम्बर हज़रत मोहम्मद (स.अ.व.) एवं माँ आईशा सिद्दिका (र.अ.) के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए नाज़िया इलाही खान को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा उसके विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के सदर हाजी शरीफ खान पठान, नायब सदर रमज़ान मोहम्मद सौरगर, सेक्रेटरी सलामुद्दीन पठान, महामंत्री इक़बाल साहब, खजांची गुलाम मोहम्मद बागवान, हाजी हनीफ पठान, ताहिर पठान, रियाज पठान, हाजी मोहम्मद हुसैन पठान, नूरे इलाही पठान, बरकत सौरगर, मुबारिक हुसैन, असलम शेख, इश्तियाक पठान, रशीद रंगरेज, जाकिर भाई सिलावट, इसरार भाई नागौरी सहित समिति के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

समिति ने प्रशासन से मांग की कि मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई कर दोषी के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जा सके।

Tags:    

Similar News