भीलवाड़ा के रामेश्वरम परिसर में नगर माहेश्वरी महिला संस्थान द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव के दौरान पारंपरिक परिधानों में नृत्य प्रस्तुत करतीं महिलाएं।   

भीलवाड़ा की धरा पर भक्ति, गरबा और पारंपरिक संस्कृति का संगम देखने को मिला। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के सान्निध्य में आर.के.-आर.सी. माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘भक्ति बीट्स, गरबा फीट्स – वन सेलिब्रेशन, टू मैजिकल नाइट्स’ महोत्सव का समापन रामेश्वरम में उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। महिलाओं की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गरबा, संगीत, भक्ति और लोक संस्कृति से सजे इस आयोजन में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

नगर अध्यक्ष वीणा मोदी और आर.के.-आर.सी. अध्यक्ष पल्लवी लड्ढा के नेतृत्व में महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना, महेश वंदना और माताजी की आरती के साथ हुआ। इसके बाद प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने उपस्थित लोगों को आकर्षित किया। आयोजन में आठ प्रमुख महिला संगठनों की सहभागिता से गठित पांच टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा प्रस्तुतियां दीं। टीमों के तालमेल, समन्वय और ऊर्जा ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। गरबा की थाप से पूरा परिसर गूंज उठा।

समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री राजकुमार कालिया, पश्चिमांचल उपसभापति कैलाश कोठारी, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष भारती बाहेती, जिला सचिव निशा काकानी, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र बिरला, सुरेश कचोलिया, जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप बालदवा, जिला मंत्री रमेश राठी, जिला कोषाध्यक्ष सुशील मरोठिया, जिला उपाध्यक्ष केदार गगरानी और जिला संयुक्त मंत्री राजेंद्र पोरवाल उपस्थित रहे। इनके साथ नगरसभा अध्यक्ष केदारमल जगेटिया, नगरसभा मंत्री सुरेश बिरला, संरक्षक अतुल राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद नुवाल, अर्थ मंत्री गोपाल जी नारनीवाल, संगठन मंत्री प्रमोद जी डाड और मधु जी जाजू सहित समाज के कई गणमान्य एवं प्रतिष्ठितजन ने भी शिरकत की।

नगर सचिव विनीता तोषनीवाल और आरकेआरसी सचिव रंजना बिरला ने बताया कि गरबा प्रतियोगिता में आठ महिला क्षेत्रीय संगठनों की सहभागिता से तैयार पांचों टीमों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक टीम से सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन और शानदार परिधान के लिए चुने गए दो-दो प्रतिभागियों को पूजा साड़ी की ओर से विशेष गिफ्ट वाउचर दिए गए।

महोत्सव में महिलाओं के साथ बच्चों, युवतियों और परिवारों की सहभागिता भी रही। किड्स, लेडीज एंड गर्ल्स, ओपन और फैमिली राउंड के माध्यम से विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रत्येक वर्ग में बेस्ट डांस स्टेप्स, बेस्ट ड्रेसअप और बेस्ट ऑलराउंडर श्रेणियों के तहत पांच-पांच पुरस्कार प्रदान किए गए। सामूहिक गरबा प्रस्तुतियां आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहीं। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और सामूहिक तालमेल ने कार्यक्रम को खास बनाया।

महोत्सव के आयोजन में विभिन्न संस्थानों और प्रायोजकों का सहयोग रहा। गिरिराज सिटी की ओर से कैलाश कोठारी एवं भेरूलाल जी काबरा, संदीप हुंडई की ओर से गोपालजी, संदीपजी एवं कृष्णजी राठी, केसर कुंज की ओर से रामपालजी, कैलाशजी एवं कमलजी सोनी, आर.आर. ऑर्नामेंट्स की ओर से विकासजी समदानी, सुमित्रा फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मनीषजी भदादा, पूजा साड़ी, बिरला बंधु ज्वेलर्स की ओर से नारायणजी बिरला, शिवम टीवीएस की ओर से अशोकजी बाहेती तथा चारभुजा प्रोडक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नंदजी एवं पीयूषजी नारनीवाल का विशेष योगदान रहा।

इसके अलावा योगेशजी लड्डा, नारायणजी लड्डा, लादूरामजी बांगड़, नवीनजी नारनीवाल, रामपालजी कालिया, श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा, श्रीनगर माहेश्वरी सभा भवन समिति रामेश्वरम, सुरेशजी तोषनीवाल, मॉड टेक्स की ओर से कमलजी एवं मुकेशजी मोदी, बी.एल. सोनी कॉलेज, राजकुमारजी कालिया, राधेश्यामजी सोमानी, नवीनजी काकानी, सचिनजी काबरा, गुरुकुल की ओर से प्रदीपजी लाठी, ओमजी ऋषिजी सोमानी, पी.के. एक्जिम की ओर से प्रदीपजी बालदवा, सोना प्रोसेस की ओर से नरेशजी गट्टानी, बाहेती सिलिकॉन की ओर से राजेशजी एवं संजयजी बाहेती, नवनीतजी अजमेरा तथा मुकेशजी जगेटिया ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा सोनी, लीना कोठारी, नीलम दरगड़, चेतना बसेर, सुमित्रा भदादा, शशि अजमेरा, सुमन सोनी, अन्नू मोदी, अंजू सोमानी, वंदना नुंवाल, चेतना जागेटिया, वंदना सोनी, साधना बाहेती, शोभा राठी, प्रिया राठी, मीना तोषनीवाल, स्नेहलता तोषनीवाल, सीमा बिरला, रेनू कोगटा, चेतना बसेर, मीना तोषनीवाल, निर्मला बाहेती, शीतल अजमेरा, कल्पना सोमानी, राज राठी, कृष्णा लड्डा, सुरभि बिड़ला, रेनू कोगटा, सुमित्रा भद्रादा, शीतल माहेश्वरी, अनिता सोमानी, रेखा लड्डा, लाड़ देवी लड़ा, इंद्रा जी हेडा, चंद्रकांता गगरानी, सुनीता नाराणीवाल, मीनू झवर, प्रिया न्याति, सुमित्रा दरगड़, आशा दरगड़, रेनू समदानी, शिल्पा कास्ट, सरोज सोमानी, सविता माहेश्वरी, दीपशिखा शारदा, सुमन भंडारी, मधु बिड़ला, मितिका लड्डा, सुनीता बिड़ला, सुनीता काबरा, सीमा बिड़ला, मोनिका चेचानी, रीना माहेश्वरी, राजकुमारी राठी, प्रीति काबरा एवं रेखा ईनाणी सहित सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी प्रभारी टीमों और कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय, सहयोग तथा समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सामूहिक प्रयासों और सक्रिय सहभागिता से महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

‘भक्ति बीट्स, गरबा फीट्स’ महोत्सव ने भक्ति, संस्कृति और उल्लास के साथ महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश दिया। महिलाओं के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों, परिवारों और समाजजनों की भागीदारी ने सामूहिक सांस्कृतिक उत्सव को मंच प्रदान किया। पारंपरिक गरबा प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन भीलवाड़ा के माहेश्वरी समाज के लिए सांस्कृतिक सहभागिता का महत्वपूर्ण अवसर बना।

Tags: