खातीखेड़ा जमीन विवाद में SDM विवेक गुर्जर का निर्णायक प्रहार, जेसीबी से समतलीकरण कर पुलिस के हवाले की विवादित जमीन!
| उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के आदेश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रिसवरी की प्रक्रिया पूरी की गई, हिंसक झड़पों के बाद अब विवादित भूमि पुलिस निगरानी में रहेगी।
खातीखेड़ा चौराहे पर जमीन विवाद के बाद एसडीएम के आदेश पर प्रशासन ने भूमि को रिसवरी में लिया।
गंगापुर (भीलवाड़ा)। खातीखेड़ा चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच गुरुवार को प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई की। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के निर्देश पर गंगापुर नगरपालिका की जेसीबी मशीन से विवादित जमीन का समतलीकरण कराया गया। भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में रिसवरी की कार्रवाई पूरी कर जमीन को प्रशासनिक नियंत्रण में लेते हुए पुलिस की निगरानी में सौंप दिया गया।
खातीखेड़ा जमीन विवाद में लगातार बढ़ते तनाव और गंभीर घटनाओं को देखते हुए उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने मामले को गंभीरता से लिया था। उन्होंने विवादित जमीन की रिसवरी के आदेश जारी किए थे। इसी क्रम में गुरुवार को उनके निर्देशों की पालना करते हुए नगरपालिका की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और जमीन पर समतलीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रशासन ने विवादित जमीन को अपने नियंत्रण में लेकर उसकी सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की। जेसीबी से समतलीकरण और पुलिस जाप्ते की मौजूदगी के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जमीन विवाद की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने या मनमानी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रिसवरी की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब जमीन पुलिस की निगरानी में रहेगी।
गौरतलब है कि खातीखेड़ा चौराहे पर जमीन विवाद के दौरान मकान तोड़ने, आग लगाने और एक परिवार पर हमला करने जैसी गंभीर घटनाएं सामने आई थीं। इस घटनाक्रम में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई थी। मामले को मीडिया ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज हुई। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने हस्तक्षेप करते हुए रिसवरी का आदेश जारी किया और गुरुवार को मौके पर कार्रवाई कराई।
वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया। इसके बाद विवादित जमीन की रिसवरी, जेसीबी से समतलीकरण और पुलिस जाप्ते की तैनाती के जरिए प्रशासन ने विवाद को शांत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
खातीखेड़ा जमीन विवाद में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर की पहल के बाद प्रशासन ने जमीन पर नियंत्रण स्थापित कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस निगरानी में सुनिश्चित की है। गुरुवार की कार्रवाई के बाद अब विवादित जमीन पर होने वाली किसी भी गतिविधि पर प्रशासन की नजर रहेगी। वहीं, पूरे मामले का अंतिम कानूनी निस्तारण अब आगे की महत्वपूर्ण प्रक्रिया होगी।