डीग में आयोजित महारास लीला के मंच पर कलाकार और आयोजक समिति के लोग बैठे हैं।

डीग में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री कृष्ण लीला एवं भक्त चरितामृत लीला के अंतर्गत महारास लीला का भव्य मंचन किया गया। श्री बृज लठावन धाम स्थानीय रामलीला महोत्सव समिति डीग के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर डीगवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महारास लीला के मंचन को देखने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

समिति के मुख्य संरक्षक एवं लक्ष्मण मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने बताया कि श्री कृष्ण लीला अब डीगवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनती जा रही है। शरद पूर्णिमा पर आयोजित महारास लीला के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति ने आयोजन के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाया।

इस अवसर पर नगर पालिका बृज नगर के अध्यक्ष भानू सोनी, पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता, राजकीय चिकित्सालय डीग के पीएमओ डॉ. जीतेन्द्र सिंह, सभासद सुबोध पाराशर, पूर्व पार्षद दिनेष पचौरी, योगेश प्रजापत, रघुवीर गुर्जर, सभासद प्रतिनिधि ओमप्रकाश सैनी, डॉ. केडी शर्मा, सभासद बबलू सोनी, मुकेश भारद्वाज, सुनील गुप्ता, एडवोकेट पंकज गोयल, सभासद महेश सैनी, रवि सैनी, नंदी मास्टर और राकेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

समिति के संयोजक आचार्य गणेश दत्त पाराशर और महामंत्री मोहित पाराशर ने जानकारी दी कि श्री कृष्ण लीला एवं भक्त चरितामृत लीला के अंतर्गत 28 अक्टूबर को पूज्य आचार्य एवं भागवत प्रवक्ता कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी डीग आएंगे। इस दौरान वे लीला में प्रवचन करेंगे। उनके आगमन को लेकर आयोजन की आगामी गतिविधियों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।

Tags: