माइक पर बोलते हुए कथावाचक खोहरी गांव में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के दौरान धार्मिक प्रसंग सुना रहे हैं।

डीग जिले के गांव खोहरी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले और दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। पूज्य राघवेंद्र दास जी महाराज के मुखारविंद से कथा का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आनंद व हर्षोल्लास के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।

कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री लालजी महाराज मंदिर पहुंची, जहां इसका विश्राम हुआ।

श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पूज्य राघवेंद्र दास जी महाराज ने कुंती महारानी और भीष्म पितामह को भगवान की अनन्य भक्ति प्राप्त होने के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। इसके साथ ही उन्होंने राजा परीक्षित को मिले श्राप और श्री सुखदेव मुनि के आगमन का प्रसंग सुनाया।

कथा के दौरान महाराज श्री द्वारा सुनाए गए प्रसंगों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में श्रद्धालु झूमते रहे। खोहरी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दोनों दिन धार्मिक उत्साह और भक्तिमय सहभागिता के साथ संपन्न हुए।

Tags: