तस्वीर में राजस्थानी साफा और चश्मा पहने मुस्कुराते हुए सौरभ गर्ग दिखाई दे रहे हैं।   

बयाना। किराना एवं परचून संघ बयाना के वार्षिक चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए, जिसमें सौरभ गर्ग लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए केवल सौरभ गर्ग का एकमात्र नामांकन फॉर्म प्राप्त हुआ था।

चुनाव अधिकारी नरेश सिकंदरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त नामांकन पत्र की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की गई। जांच में नामांकन फॉर्म सही पाया गया। इसके बाद सौरभ गर्ग को किराना एवं परचून संघ का लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

सौरभ गर्ग के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही संघ के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर सौरभ गर्ग ने सभी व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त किया।

सौरभ गर्ग ने कहा कि जिस विश्वास के साथ व्यापारियों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे पूर्व की तरह सभी व्यापारियों को साथ लेकर संघ के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Tags: