तस्वीर में बारां जिले की रटावद ग्राम पंचायत से नवनिर्वाचित सरपंच राकेश नायक का स्वागत करते हुए समाज के लोग नजर आ रहे हैं।

बारां जिले की ग्राम पंचायत रटावद से सरपंच निर्वाचित हुए राकेश नायक का नायक समाज उत्थान संघर्ष समिति की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों और युवाओं ने फूलमालाएं पहनाकर तथा साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय नायक सभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष रोहित नायक सरकार ने कहा कि राजस्थान के विभिन्न जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर नायक समाज के प्रतिनिधियों का सरपंच एवं उपसरपंच पदों पर निर्वाचित होना पूरे समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नायक समाज के 50 से अधिक लोग सरपंच निर्वाचित हुए हैं। यह समाज की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी, जागरूकता और एकजुटता को दर्शाता है।

इस दौरान पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुरेश नायक हताईखेड़ा ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने समाज के जनप्रतिनिधियों से गांवों के विकास, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

स्वागत समारोह में रामदयाल नायक, राकेश नायक, नवल नायक, विजय नायक, बंटी नायक, सुमित नायक, दीपक नायक, चौथमल नायक कांवलदा, लोकेश नायक कोटड़ी कोटा, रमेश नायक कोटा, कपिल नायक और क्रिश नायक सहित समाज के गणमान्य नागरिक, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

Tags: