बारां के मिनी सचिवालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी बाल मुकुंद असावा और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंचायती राज चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन किया गया।

बारां में पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समितियों के आम चुनाव के तृतीय व चतुर्थ चरण की तैयारियों के बीच रविवार को ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर बाल मुकुंद असावा की मौजूदगी में पंचायत समिति वार ईवीएम मशीनों का निर्धारण किया गया।

मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में एनआईसी की डीआईओ पूनम पाटनी ने कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की। इस प्रक्रिया के तहत जिले की 280 ग्राम पंचायतों में कुल 886 मतदान केंद्रों के लिए 2043 ईवीएम मशीनें चिह्नित की गईं।

निर्धारित मशीनों में नाहरगढ़ के लिए 127, किशनगंज के लिए 180, केलवाड़ा के लिए 164, शाहबाद के लिए 173, मांगरोल के लिए 141, अंता के लिए 180, अटरू के लिए 263, छीपाबड़ौद के लिए 357, छबड़ा के लिए 244 तथा बारां के लिए 214 ईवीएम मशीनें उपयोग में ली जाएंगी।

बैठक में चुनाव समन्वयक हीरालाल वर्मा, तहसीलदार अशोक जैन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शिवशंकर यादव, विजय बैरवा, भारत प्रकाश मेहरा, सोहनलाल सुमन, फिरोज खान, प्रीतम सिंह गहलोत, पवन सैनी, दिनेश सैनी, भंवरलाल और गिर्राज सुमन सहित निर्वाचन से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।

ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन के साथ ही बारां जिले में पंचायती राज चुनाव के तृतीय व चतुर्थ चरण के लिए मतदान केंद्रों के अनुसार मशीनों का निर्धारण किया गया। जिले की 280 ग्राम पंचायतों के 886 मतदान केंद्रों के लिए 2043 ईवीएम चिह्नित किए जाने से चुनावी तैयारियों में यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण रही।

Tags: