भारत-श्रीलंका रिश्तों में नई रफ़्तार; कई अहम फैसलों पर लगी मुहर!
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या के बीच आज हुई मुलाकात में शिक्षा, तकनीक, पर्यटन और नवाचार जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका के मजबूत रिश्तों को नई दिशा देने और साझा विकास के रास्ते पर मिलकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई।

6 अक्टूबर से श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी नीरेका अमरसूर्या यह भारत दौरे पर है। इस दौरान वे भारत के शिक्षा, व्यापार और तकनिकी सह जैसे कुछ मुद्दों के बारे में जानेंगी। श्रीलंका की प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को नई दिल्ली में नीति आयोग का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत की प्रगतिशील पहलुओंको जाना। आज ( 18 अक्टूबर ) उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। PM मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। डॉ. हरिनी के इस यात्रा से भारत-श्रीलंका के ऐतिहासिक और बहुआयामी संबंधों अब और मजबूत होंगे।
श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने शिक्षा, तकनीक, नवाचार, स्किल डेवलपमेंट और मछुआरों के कल्याण जैसे कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की। यह बैठक भारत और श्रीलंका के बीच बढ़ते सहयोग और मजबूत रिश्तों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
पीएम मोदी ने इस मौके पर अप्रैल में अपनी श्रीलंका यात्रा को याद किया, जब उन्होंने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को लेकर सार्थक बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका का रिश्ता सिर्फ पड़ोसी देशों का नहीं, बल्कि साझे इतिहास और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। मोदी ने दोनों देशों के बीच विकास, नवाचार और क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री हरिनी की यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर केंद्रित रही। उन्होंने भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी पहलों की सराहना की और इन्हें साझा विकास के लिए प्रेरणादायक बताया। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि क्षेत्रीय स्थिरता, सतत विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए मिलकर काम करना भविष्य की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
