वैश्विक मंच पर भारत अपने संबंधों को और मजबुती से बनाते हुए नजर आ रहा है। पिछले कुछ सालों से भारत आजु बाजु के देशों से आपने व्यापारिक और आर्थिक संबंध अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे ही भारत से संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या भारत का दौरा करने वाली है। यह दौरा दो दिवसीय होगा। यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ( MEA ) ने इसकी जानकारी बुधवार को साझा की है।


श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या अपनी पहली भारत यात्रा पर हैं। वह 16 से 18 अक्टूबर तक भारत में रहेंगी। इस दौरान वह देश के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच शिक्षा, व्यापार और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगी। यह दौरा भारत और श्रीलंका के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

हरिनी अमरसूर्या अपनी यात्रा में कई बड़े संस्थानों का दौरा करेंगी। वह IIT दिल्ली और नीति आयोग जाएंगी, जहाँ शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में साझेदारी के नए अवसरों पर बात होगी। दिलचस्प बात यह है कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज की पूर्व छात्रा भी हैं। इसलिए वह अपने कॉलेज भी जाएंगी, जहाँ एनसीसी कैडेट्स उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देंगे और छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।

इस दौरान हरिनी अमरसूर्या NDTV और चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त आयोजन ‘NDTV वर्ल्ड समिट’ में मुख्य भाषण देंगी। साथ ही, वह एक व्यापारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, जहाँ भारत-श्रीलंका के कारोबारी रिश्तों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह दौरा दोनों देशों की गहरी दोस्ती और ‘पड़ोसी पहले’ नीति को और मज़बूती देगा।





Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story