6 अक्टूबर से श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी नीरेका अमरसूर्यायह भारत दौरे पर है। इस दौरान वे भारत के शिक्षा, व्यापार और तकनिकी सहयोग जैसे कुछ मुद्दों के बारे में जानेंगी। श्रीलंका की प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को नई दिल्ली में नीति आयोग का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत की प्रगतिशील पहलों को जानने के साथ साथ दोनों देशों के बिच का सहयोग और गहरा हो इस के लिए प्रयत्नशील रही है। इस दौरे में भारत के निति आयोग की पॉलिसी थिंक टैंक और कॉर्डिनेशन प्लेटफॉर्म के रूप में भूमिका की डॉ. हरिनी ने सराहना भी की है। इसमें भी विशेष रूप से लॉन्ग-टर्म पॉलिसी डिजाइन को जमीनी स्तर पर लागू करने की क्षमता को उन्होंने रेखांकित किया है। तो आईये जानते है विस्तार से।


श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी नीरेका अमरसूर्या हाल ही में नई दिल्ली में नीति आयोग की मेजबानी में आईं। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग को और मजबूत करना था। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, पर्यटन, स्किल डेवलपमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे क्षेत्रों में भारत की नई और प्रभावशाली पहलों को समझा।

इस दौरान दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने और सतत विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री अमरसूर्या ने भारत के नीति निर्माण के तरीकों में अपनी गहरी रुचि दिखाई, जिसमें विश्लेषण, साक्ष्य-आधारित फैसले और नागरिकों से मिली प्रतिक्रिया को शासन में जोड़ना शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीलंका को ऐसे संस्थानों की आवश्यकता है जो नीतिगत निरंतरता बनाए रख सकें।

नीति आयोग ने इस अवसर पर भारत की प्रमुख पहलों का विस्तार से परिचय दिया। इसमें पीएम गति शक्ति के तहत मल्टीमॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत समग्र और समावेशी शिक्षा, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर, और डिजिटल शासन व एआई में नवीनतम तकनीक शामिल थी।

इस यात्रा में भारत-श्रीलंका के व्यापार, निवेश और आर्थिक-प्रौद्योगिकी सहयोग समझौते (ईटीसीए) पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने लोगों के बीच संबंध बढ़ाने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और तकनीकी नवाचार के माध्यम से सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरे ने द्विपक्षीय सहयोग की नई संभावनाओं को उजागर किया।



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story