Thama Poster Release
‘स्त्री 2’ के मेकर्स अब अपनी अगली हॉरर फिल्म ‘थामा’ (Thama) लेकर आ रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का Thama Poster Release रिलीज कर दिया गया है। इसमें आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना के दमदार किरदारों की झलक दिखाई गई है। सोशल मीडिया पर जैसे ही पोस्टर शेयर किए गए, फैंस के बीच उत्साह दोगुना हो गया और Thama Poster Release ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगा।
आयुष्मान खुराना बने इंसानियत की आखिरी उम्मीद :
फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे। उनका Thama Poster Release इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा – “आलोक के रूप में आयुष्मान खुराना पेश हैं – इंसानियत की आखिरी उम्मीद।” पोस्टर में आयुष्मान एक गंभीर और रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों की गहराई उनके किरदार की मजबूती और कहानी की गंभीरता को साफ बयां करती है।
यक्षासन अवतार में दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी :
फिल्म के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले किरदारों में से एक है नवाजुद्दीन सिद्दीकी का। उनका Thama Poster Release देखकर साफ है कि वे एक खौफनाक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। लंबे बाल, डरावनी आंखें और खतरनाक हावभाव के साथ नवाजुद्दीन का यह अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मेकर्स ने उनके बारे में लिखा – “यक्षासन के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पेश हैं – अंधेरे का बादशाह।”
रश्मिका मंदाना बनीं ताड़का, दिखाए तीखे तेवर :
फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस बार एक दमदार रोल में नजर आने वाली हैं। उनका Thama Poster Release पोस्टर भी खूब चर्चा बटोर रहा है। रश्मिका फिल्म में ताड़का के रोल में हैं और पोस्टर में वे खुले बालों, गहन एक्सप्रेशन और तीखे तेवर लिए दिखाई दे रही हैं। उनके किरदार को मेकर्स ने पेश किया – “ताड़का के रूप में रश्मिका मंदाना – रोशनी की पहली किरण।”
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कब रिलीज होगा 'थामा' का टीजर और फिल्म ?
मैडॉक फिल्म्स ने स्टार कास्ट का Thama Poster Release रिलीज करते हुए फिल्म की टीजर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘थामा’ का टीजर 19 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म दिवाली 2025 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का सामना बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अनटाइटल्ड फिल्म से होगा।
फिल्म की स्टार कास्ट और डायरेक्शन :
‘थामा’ को आदित्य सरपोटदार डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ परेश रावल भी नजर आएंगे। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में हॉरर-थ्रिलर जॉनर को एक नई ऊंचाई देने वाली है।
Editorial

Editorial

Next Story