VP Election 2025: राधाकृष्णन के खिलाफ INDIA का सीक्रेट प्लान!
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (सीपी राधाकृष्णन) को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही अब सबकी निगाहें विपक्षी गठबंधन INDIA पर टिक गई हैं कि वह किस नाम पर दांव लगाता है।
सपा ने दी प्रतिक्रिया :
NDA के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी प्रतिक्रिया दी। पार्टी अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने संसद परिसर में कहा – “उपराष्ट्रपति पद खाली है तो कोई न कोई चुना ही जाएगा। एक उपराष्ट्रपति थे, वे अब नहीं हैं। नए बन जाएंगे, यह अच्छी बात है। हम क्या फैसला लेंगे, यह अलग बात है।”
वहीं सपा नेता अनुराग भदौरिया ने कहा कि NDA ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब INDIA गठबंधन भी रणनीति तय करने के लिए बैठक करेगा और जल्द ही अपने उम्मीदवार की जानकारी देगा।
कौन हैं सीपी राधाकृष्णन ?
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए NDA की पहली पसंद बने सीपी राधाकृष्णन (67) लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से जुड़े रहे हैं। किशोरावस्था से ही उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। 1990 के दशक के अंत में उन्होंने तमिलनाडु की कोयंबटूर लोकसभा सीट से दो बार चुनाव जीता। उनके समर्थक उन्हें “तमिलनाडु का मोदी” भी कहते हैं।
हालांकि, इसके बाद उन्हें लगातार तीन बार हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद तमिलनाडु की राजनीति में उनकी पकड़ मजबूत रही और सभी दलों में उन्हें सम्मान मिला। यही कारण है कि उन्हें कई राज्यों में राज्यपाल बनाया गया।
सीपी राधाकृष्णन 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल बने। इससे पहले वे झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं। इसी दौरान उन्हें तेलंगाना और पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार भी मिला। तमिलनाडु में भी वे लगातार सक्रिय रहते हैं और वहां कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं।
NDA की रणनीति और OBC फैक्टर :
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि NDA ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर विपक्ष के OBC कार्ड को निष्क्रिय करने की कोशिश की है। एक ओबीसी नेता होने के नाते उनकी उम्मीदवारी को NDA की रणनीति में बड़ा कदम माना जा रहा है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
INDIA गठबंधन का उम्मीदवार कौन ?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में INDIA गठबंधन किसे मैदान में उतारेगा। कांग्रेस समेत गठबंधन के अन्य दलों के बीच चर्चाएं जारी हैं। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी पार्टियां फोन कॉल या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उम्मीदवार पर चर्चा कर सकती हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक नाम का ऐलान नहीं हुआ है।
कुल मिलाकर, उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 का संग्राम और दिलचस्प होने वाला है। NDA ने सीपी राधाकृष्णन के रूप में एक अनुभवी और मजबूत उम्मीदवार उतारा है, वहीं INDIA का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में इस चुनावी जंग की तस्वीर और साफ होगी।'
Editorial

Editorial

Next Story